शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 नवंबर 2014 (14:46 IST)

भाजपा दिल्ली को केन्द्र शासित बनाने की फिराक में: केजरीवाल

भाजपा दिल्ली को केन्द्र शासित बनाने की फिराक में: केजरीवाल - Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है कि यदि वह दिल्ली में सरकार बनाने में नाकाम रहती है तो वह संविधान संशोधन करके राष्ट्रीय राजधानी को फिर से केन्द्र शासित प्रदेश बना देगी।

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल हर हाल में चुनाव चाहते हैं क्योंकि उन्हें विश्‍वास है कि जनता इस बार उन्हें बहुमत दे देगी। यदि ऐसा नहीं हुआ और फिर से त्रिशंकु बहुमत मिला तो दिल्ली का 1 हजार करोड़ रुपया पानी में बह जाएगा। भाजपा सबसे बड़ा दल होने के कारण चाहती है कि सरकार बना ली जाए और अभी चुनाव टाल दिए जाए। हालांकि भाजपा का यह सोचना कितना उचित है यह तो राजनीतिक विश्‍लेषक ही बता सकते है।