शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arun Jeitley on Modi government
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 22 मई 2015 (14:45 IST)

जेटली ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां...

जेटली ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां... - Arun Jeitley on Modi government
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाईं। जेटली ने इस अवसर पर कहा कि...
* डीबीटीएल स्कीम से रसोई गैस की चोरी कम हुई।
* आर्थिक मोर्चे पर देश में निराशा का माहौल खत्म हुआ।
* अगले सत्र में भूमि अधिग्रहण बिल पास कराना है।
* देश का काला धन बाहर न जाए इसके लिए पूरा इंतजाम करना है।
* टैक्स प्रणाली में सुधार के फैसले लिए गए।
* सरकार की टैक्स नीति से कोई विवाद नहीं हुआ।
* सरकार के निर्णयों पर सवाल खड़े करने वाली परिस्थितियां पैदा नहीं हुईं।
* कोयला खदान नीलामी, स्पेपक्ट्रम नीलामी में सारे विवाद खत्म किए गए।
* हमने तेजी से फैसले लिए, देश में तेजी से आगे बढ़ने की बेचैनी है।
* सरकार के हर विभाग ने बड़े काम किए और फैसलों में पारदर्शिता बरती।
* नीति आयोग के फैसलों में मुख्‍यमंत्रियों की अहम भूमिका।

* बेनामी संपत्ति जब्त करने का कानून संसद में है।
* वैश्विक मंदी के बीच देश तेजी से आगे बढ़ा है।
* राजकोषीय घाटे में सुधार आया है।
* बैंक बोर्ड में ब्यूरो के माध्यम से नियुक्ति हो।
* इंश्योरेंस स्कीम से गरीब आदमी को संकट के समय फायदा होगा।
* 12 दिन में 7.5 करोड़ लोग इंश्योरेंस स्कीम से जुड़े।
* देश में 11 फीसदी लोग पेंशन लेते हैं। इसे बढ़ाने के लिए अटल पेंशन योजना की शुरुआत की।

* जांच एजेंसियों का दुरूपयोग अब बीते दिनों की बात।
* पिछले एक साल में निर्णय लेने में तेजी आई है।