बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arun Jaitley
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 23 सितम्बर 2014 (17:31 IST)

सर्जरी के बाद अरुण जेटली का वजन घटा

सर्जरी के बाद अरुण जेटली का वजन घटा - Arun Jaitley
नई दिल्ली। मधुमेह के नियंत्रण के लिए हुई गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली का तीन सप्ताह में वजन 17 किग्रा घट गया।
मैक्स हेल्थ केयर के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉक्‍टर प्रदीप के चौबे ने बताया कि 61 वर्षीय जेटली को सर्जरी के बाद की जाने वाली जांच के सिलसिले में अस्पताल में पुन: भर्ती किया गया और शायद कल उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।
 
उन्होंने बताया सर्जरी के बाद तीन सप्ताह में उनका वजन 17 किग्रा घट गया। उनका मधुमेह नियंत्रण में है। इन्सुलिन और अन्य दवाओं की उनकी जरूरत कम हो गई है। नई जरूरत के अनुसार उनकी दवाएं तय की जाएंगी और यह सकारात्मक संकेत है। उनके परीक्षणों के परिणाम सामान्य हैं।
 
चौबे ने कहा उनका क्रिटिनाइन का स्तर 4 से घटकर 2 हो गया है जिसका मतलब है कि उनके गुर्दे के काम करने की क्षमता में सकारात्मक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि जेटली आज अस्पताल से ही काम कर रहे हैं।
 
इस माह के शुरू में भाजपा नेता की मधुमेह के नियंत्रण के लिए इलेक्टिव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी हुई थी और उन्हें 10 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। (भाषा)