शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. arjun ram meghwal union minister on alwar lynching modi government
Written By
Last Modified: रविवार, 22 जुलाई 2018 (10:19 IST)

मॉब लिंचिंग पर मोदी के मंत्री बोले, मोदीजी जितने लोकप्रिय होंगे, देश में उतनी बढ़ेंगी ऐसी घटनाएं

मॉब लिंचिंग पर मोदी के मंत्री बोले, मोदीजी जितने लोकप्रिय होंगे, देश में उतनी बढ़ेंगी ऐसी घटनाएं - arjun ram meghwal union minister on alwar lynching modi government
नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर में गो तस्करी के शक में भीड़ द्वारा युवक की हत्या पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विवादित बयान दिया है। मेघवाल ने कहा कि ऐसी घटनाओं के पीछे किसी साजिश की ओर इशारा किया। 

 
मेघवाल ने कहा कि मोदीजी जितने लोकप्रिय होंगे, देश में ऐसी घटनाएं उतनी ही बढ़ेंगी। जैसे बिहार चुनाव में अवॉर्ड वापसी गैंग था। उत्तरप्रदेश में मॉब लिंचिंग थी। अब लोकसभा चुनाव आ रहा है तो असहिष्णुता जैसा नया कुछ आएगा। प्रधानमंत्री ने योजनाएं दीं और उनका असर दिख रहा है। यह उसकी प्रतिक्रिया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मोदी सरकार के चार साल को लिंच राज कहा है।
 
खबरों के मुताबिक भीड़ ने शुक्रवार रात नूंह (हरियाणा) निवासी अकबर खान को पीट-पीटकर मार डाला था। घटना के वक्त वह दो गाय लेकर रामगढ़ के ललावंडी गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान लोगों ने गो तस्कर समझकर अकबर और उसके साथी असलम को पीटना शुरू कर दिया।
 
असलम किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने अकबर को भीड़ से छुड़ाया। अस्पताल ले जाते समय अकबर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
गौरतलब है कि मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने चार दिन पहले ही केंद्र और राज्य सरकारों को गाइडलाइन जारी की। कोर्ट ने कहा था कि लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलने नहीं दिया जा सकता। गो तस्करी या अफवाह के चलते किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। 
 
सुप्रीम कोर्ट ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का निर्देश दे चुका है।
ये भी पढ़ें
कश्‍मीर में कांस्‍टेबल सलीम के तीनों हत्‍यारे ढेर