शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ardhendu Bose
Written By
Last Updated :मुंबई , सोमवार, 13 अप्रैल 2015 (22:05 IST)

बोस के भतीजे ने लगाया नेहरू-गांधी परिवार पर यह आरोप

बोस के भतीजे ने लगाया नेहरू-गांधी परिवार पर यह आरोप - Ardhendu Bose
मुंबई। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के करीबी संबंधियों की जासूसी के बारे में चल रहे हंगामे के बीच  उनके भतीजे अर्द्धेन्दु बोस ने सोमवार को आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार ने राष्ट्रवादी नेता की  विरासत को मिटा देने की कोशिश की है।
अर्द्धेन्दु ने बताया कि वर्ष 1947 के बाद से उन्होंने (नेहरू-गांधी परिवार ने) नेताजी बोस के नाम  और स्मृति को मिटा देने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास किया है।
 
मुंबई में रहने वाले इस 60 वर्षीय चमड़ा तकनीकविद ने कहा कि जहां तक बोस और सरदार पटेल  की बात है तो आप देखेंगे कि आज भारत में इतिहास की किसी भी किताब में बोस, इंडियन नेशनल आर्मी का जिक्र नहीं है और पटेल का भी बहुत कम ही जिक्र है।
 
मुंबई में जन्मे अर्द्धेन्दु बॉम्बे डाइंग के पूर्व मॉडल रहे हैं और आज इनका चमड़े का कारोबार है। इनके पिता शैलेषचन्द्र का निधन वर्ष 1984 में हो गया था और वे नेताजी के छोटे भाई थे। (भाषा)