गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah on ram mandir
Written By
Last Modified: हैदराबाद , शनिवार, 14 जुलाई 2018 (12:18 IST)

शाह का दावा, लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण

शाह का दावा, लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण - Amit Shah on ram mandir
हैदराबाद। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार अमित शाह ने यह बात हैदराबाद में यह बात पार्टी के नेताओं के साथ एक बैठक में कही। हालांकि बाद में इसका खंडन भी आ गया।
 
इस बयान पर इसलिए भी भरोसा किया जा सकता है क्योंकि शुक्रवार को ही यूपी शिया वक्फ बोर्ड के प्रमुख वसीम रजा ने कहा था कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ था और वहां राम मंदिर ही बनेगा। साथ ही शिया बोर्ड ने अदालत में कहा कि मुस्लिम हिस्से की जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए दान कर देना चाहिए। 
 
अमित शाह ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक में कहा कि चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कदम उठा लिए जाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पी. शेखरजी ने मीडिया को ब्रीफ करते हुए बताया कि यह मीटिंग भाजपा के तेलंगाना राज्य के कार्यालय में हुई थी।
 
भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर बवाल मच गया इस पर तेलंगाना के भाजपा नेता एनआर राव ने एक बयान जारी कर कहा कि अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण की बात नहीं कही।
 
राव ने कहा कि अमित शाह ने बैठक में कहा था कि भाजपा राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन फिलहाल यह मामला न्यायालय के अधीन है। व्यक्तिगत रूप से वह चाहते हैं कि राम मंदिर बने। अदालत और अन्य जगह बन रही परिस्थिति के अनुसार इसकी प्रक्रिया 2019 चुनाव से पहले शुरू होने की पूरी उम्मीद है। 
 
ये भी पढ़ें
रावलपिंडी की जेल में नवाज शरीफ और उनकी बेटी, मिलेगी 'बी' श्रेणी की सुविधा