शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Agni 5 missile, China, Southeast Asia, strategic balance
Written By
Last Modified: मंगलवार, 27 दिसंबर 2016 (23:22 IST)

अग्नि 5 के परीक्षण से चीन डरा, दिया यह जवाब...

अग्नि 5 के परीक्षण से चीन डरा, दिया यह जवाब... - Agni 5 missile, China, Southeast Asia, strategic balance
नई दिल्ली। अग्नि पांच मिसाइल के परीक्षण के एक दिन बाद चीन ने आज कहा कि दक्षिण एशिया में सामरिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
       
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने आज  बीजिंग में साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा 'चीन ने हमेशा दोहराया  है कि दक्षिण एशिया में सामरिक संतुलन बनाए रखना इस क्षेत्र के अन्य देशों और उससे बाहर की शांति तथा समृद्वि के लिए अनुकूल है।'
      
उन्होंने कहा कि अग्नि पांच प्रक्षेपास्त्र के परीक्षण की रिपोर्टो की चीन को जानकारी है और संयुक्त राष्ट्र के स्पष्ट दिशा निर्देश है कि क्या भारत परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों का विकास कर सकता है। प्रवक्ता ने कहा कि भारत और चीन विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाएं हैं और ये प्रतिद्वंद्वी न होकर सहयोगी है।
 
उल्लेखनीय है कि अग्नि-5 मिसाइल अंतर महाद्वीपीय नाभिकीय मिसाइल की क्षमता 1000 किलो तक विस्फोटक ले जाने की होगी। इसकी जद में चीन, इटली के साथ समूचा एशिया होगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पत्नी की हत्या के आरोप में फर्जी डॉक्टर पति गिरफ्तार