शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 29 दिसंबर 2012 (23:23 IST)

32 महीने से बंधक नाविक भारत लौटे

32 महीने से बंधक नाविक भारत लौटे -
मालवाहक जहाज एमवी आइसबर्ग पर करीब 32 माह तक बंधक बनाकर रखे गए पांच भारतीय नाविक सोमाली समुद्री लुटेरों द्वारा रिहा किए जाने के बाद शनिवार को घर लौट आए।

रिहा नाविक आज दोपहर आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे और इस मौके पर वहां विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भी उपस्थित थे। खुर्शीद ने कहा कि हमने कदम दर कदम उठाया और चुपचाप सफलतापूर्वक इस अभियान को अंजाम दिया। रिहा होने वालों में पाकिस्तानी नाविक भी है।

विदेश मंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर अभी भी 37 अन्य भारतीय बंधक बनाकर रखे गए हैं और उन्हें सुरक्षित वतन लाने की कोशिश की जा रही है। पनामा में पंजीकृत एमवी आइसबर्ग पर मार्च 2010 में यमन तट पर सोमाली जलदस्युओं ने कब्जा कर लिया था। (भाषा)