बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. पहाड़ों की गोद में
  4. Top 10 Waterfalls of India
Written By अनिरुद्ध जोशी
Last Updated : शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (12:24 IST)

भारत के 10 खूबसूरत झरने, जहां जाकर मन को मिलेगा सुकून

भारत के 10 खूबसूरत झरने, जहां जाकर मन को मिलेगा सुकून - Top 10 Waterfalls of India
Top 10 Waterfalls of India : भारत में यूं तो सैंकड़ों झरने हैं। बहुत ऊंचाई वाला लेकिन खुबसूरती के मामले में हम जो झरने बता रहे हैं उन्हें देखने देश विदेश से लोग आते हैं।  बारिश में इन झरनों को देखना बहुत ही शानदार अनुभव रहता है।
 
 
1. धुआंधार झरना- भेड़ाघाट, मध्यप्रदेश : ऊंचाई लगभग 10 मीटर। हालांकि यह झरना चौड़ाई में अधिक है। यहां नर्मदा नदी का पानी बहता है।
 
2. कुंचिकल झरना- निदगोडु कर्नाटक : ऊंचाई लगभग 455 मीटर। यहां वराही नदी का पानी बहता है। हालांकि यहां का प्रसिद्ध जोग वाटरफॉल भी है।
 
3. बरेहीपानी झरना- सिम्पलीपाल नेशनल पार्क उड़ीसा : ऊंचाई लगभग 399 मीटर। बुद्धाबलंगाका नदी से निकलने वाला यह झरना बहुत ही मनोरम है।
 
4. नोहकालीकई झरना- मेघालय : ऊंचाई लगभग 340 मीटर। यहां 12 माह ही बारिश होती रहती है।
 
5. लांगशियांग झरना- मेघालय : ऊंचाई लगभग 337 मीटर। इस झरने को सेवेन सिस्टर वाटरफॉल या मांसमाई फॉल के नाम से भी जाना जाता हैं।
 
6. दूधसागर झरना- गोवा : ऊंचाई लगभग 310 मीटर। यहां मंडोवी नदी बहती है। इस झरने के ठीक सामने पुल पर से रेल गुजरती है।
Top 10 Waterfalls of India
7. मीनमुट्टी झरना, वायनाड, केरल : ऊंचाई लगभग 300 मीटर। केरल पश्चिमी घाट के प्राकृतिक सुरम्यता से घिरा हुआ है।
 
8. थलैयार झरना- तमिलनाडु : ऊंचाई लगभग 297 मीटर। इससे भारत के कुछ सबसे सुंदर झरना में से गिना जाता है।
 
9. तलाकोना झरना- आंध्रप्रदेश : ऊंचाई लगभग 82 मीटर। यहां हर समय पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।
 
10. चित्रकूट झरना- बस्तर, छत्तीसगढ़ : ऊंचाई लगभग 28 मीटर। हालांकि यह झरना चौड़ाई में 300 मीटर से अधिक है। यहां इन्द्रावती नदी बहती है।