शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मिजोरम
Written By भाषा
Last Modified: एजल , शुक्रवार, 1 नवंबर 2013 (16:04 IST)

मिजोरम में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

मिजोरम में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा -
FILE
एजल। मिजोरम में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 40 में से 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

इस बाबत अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ऐसी संभावना है कि भाजपा मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर स्थित ममित जिले में हच्चेक, दंपा और ममित विधानसभा सीट, असम सीमा पर स्थित कोलासिब जिले में सेरलुई सीट, एजल जिले में एजल उत्तर-1, एजल उत्तर-3 और एजल पश्चिम-1 सीट, म्यामां सीमा से सटे चंफई जिले में लेंगतेंग, तुईपुई पूर्व और चंफई उत्तर सीट और दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई जिले में दक्षिण तुइपुई सीट पर चुनाव लड़ेगी।

इस बीच भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष लल्हलूना और महासचिव लल्छनहिमा के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है। सूत्रों ने साथ ही बताया कि पार्टी 2 निर्दलीय उम्मीदवारों को भी अपना समर्थन दे सकती है। (भाषा)