मुख पृष्ठ > विविध > वामा > वामा विशेष > राखी अब तो बँध जाओ बंधन में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
राखी अब तो बँध जाओ बंधन में
आधुनिक राखी बनी सीता
गायत्री शर्मा
राखी का स्वयंवर
IFMIFM
हमेशा अपनी बिंदास व बोल्ड छवि तथा तीखी टिप्पणीयों के कारण सुर्खियों में रहने वाली राखी अब विवाह के बंधन में बँधकर अपनी गृहस्थी बसाने की ख्वाहिश रखती है। मगर ये क्या यहाँ तो एक-दो नहीं बल्कि 16 दूल्हों की भरमार है और उनमें से हर कोई राखी को इंप्रेस करके उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाना चाहता है।

राखी के बारे में हमेशा यह कहा जाता है कि राखी जो भी कुछ करती है, वह सुर्खियाँ बटोरकर मशहूर होने के लिए करती है। राखी और उसका स्वयंवर! यह वाकई में हम सभी के लिए चौंकाने वाली बात है, यह सुनते ही हमारा पहला प्रश्न यही होगा कि आखिर यह कैसे हो सकता है? हर डाल-डाल पर बैठने वाली मैना आखिर एक डाल पर कैसे अपना बसेरा बनाने का सोच सकती है और वो भी राखी सावंत .... ?

हमें तो यकीन ही नहीं होता :
अभी तक तो हममें से कई लोगों को इस बात पर भरोसा नहीं है कि वाकई में राखी अपने स्वयंवर के इस रियलिटी शो के जरिए हकीकत में विवाह के बंधन में बँध जाएगी या फिर बीच राह में ही राखी को पाने की चाहत रखने वाले इन महात्वाकांक्षी युवाओं को 'यू आर इन वेटिंग' का लालीपॉप देकर कुछ समय के लिए खुश कर देगी।

  यही तो माया है हुस्न की भाई, जो अच्छे से अच्छे आदमी को भी बेकार बना देती है। हम तो बस यही दुआ करेंगे कि राखी आपका घर जल्दी से आबाद हो जाए और आप विवाह के बंधन में बँध जाएँ ताकि आपके साथ हजारों लड़कियाँ अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर वापसी की आशाएँ जगा सके।      
हो सकता है कुछ लोगों पर अयोग्य या राखी की नापसंद का ठप्पा लगाकर बाहर का ‍रास्ता दिखा दिया जाए तथा कुछ लोगों को गुणवान और प्रेमी के खिताब से नवाजकर महल में शानो-शौकत के कुछ दिन और गुजारने का मौका दिया जाए। यहाँ कुछ भी हो सकता है भला ये राखी का स्वयंवर है जो बिल्कुल राखी की जिंदगी की तरह सस्पेंस से भरा है।

द्रौपदी और सीता की तरह मेरा स्वयंवर :
स्वयं की तुलना सीता व द्रौपदी से करने वाली राखी में भले ही उनके गुणों का अंशमात्र भी न हो परंतु इस लड़की का हौसला व हिम्मत वाकई में काबिलेतारीफ है। राखी को कहीं भी खड़ा कर दो और कह दो कि तुम्हें यहाँ यह बोलना है, वो बिंदास तरीके से कर दिखाएगी।

राखी सावंत
WDWD
शायद यही कारण है कि जब चैनल वालों को पॉपुलैरिटी पाने के लिए स्वयंवर पर आधारित रियलिटी शो बनाने की सूझी होगी, तो झट से ही उनके सामने राखी की बिंदास छवि आई होगी।

सीता व द्रौपदी के समय तो 20-25 नौजवान राजकुमारों के प्रस्ताव आए होंगे परंतु राखी सावंत का दूल्हा बनने के लिए लगभग 12 हजार 500 आवेदन आए। तभी तो राखी जब भी किसी भी शो में हिस्सा लेती है, उस शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आ जाता है।

चकाचौंध से भरा अनूठा स्वयंवर :
राखस्वयंवमेघोड़ै, बारातै, दुल्हहैपरंतक्यकन्यदाकरनवालराखमाता-पितस्वयंवफ्रेमेनहींआखिआधुनियुस्वयंवहैराखी के स्वयंवर में एक नहीं, दो नहीं बल्कि 16 दूल्हे हैं, जो भारत के अलग-अलग प्रांतों से अपनी किस्मत आजमाने आए हैं।

आखिर हो भी क्यों न, उनके तो दोनों हाथ में लड्डू जो होंगे। अगर उनकी किस्मत ने साथ दिया तो एक आइटम गर्ल के हसबैंड बन जाएँगे और अगर बदकिस्मती रही तो मुफ्त में सुर्खियों में आ जाएँगे। भला ये भी कोई बुरा सौदा है क्या? आज तो उनके हर तरफ मजे ही मजे हैं। दुखी होगी तो उनकी गर्लफ्रेंड, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड को छीनने के लिए रोज राखी को गालियाँ देती होंगी।

यही तो माया है हुस्न की भाई, जो अच्छे से अच्छे आदमी को भी बेकार बना देती है। हम तो बस यही दुआ करेंगे कि राखी आपका घर जल्दी से आबाद हो जाए और आप विवाह के बंधन में बँध जाएँ ताकि आपके साथ हजारों लड़कियाँ अपने ब्वॉयफ्रेंड व पति के घर वापसी की आशाएँ जगा सके।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
रिश्तों की यह कैसी परीक्षा
विवाह के पूर्व कुछ ना छुपाएँ
खु‍शियों के बीच न आने दें इन्हें
छोड़िए अब बहाने बनाना
लोगों की सुनोगे तो पछताओगे
महिलाओं के प्रति दोमुँहा समाज