मैं इन लड़कों को देखकर इतनी खुश होती थी कि उन्हें देखकर मुस्कुरा देती थी। कभी-कभी मैं उनके लिए पुराने कपड़े एवं खाने के लिए कुछ चीजें ले जाया करती थी। कपड़े एवं खाने की वस्तुएँ पाकर वे इतने खुश होते कि मानो उन्हें कीमती खजाना मिल गया हो, परंतु मैंने कभी उन्हें उन कपड़ों को पहने हुए नहीं देखा था। मैं उनसे पूछती थी कि वे उन कपड़ों को क्यों नहीं पहनते हैं? उन्होंने कहा-'मैडम, हमारा काम ऐसा है कि कपड़े जल्दी मैले हो जाते हैं एवं इन पर ग्रीस लग जाता है, इसलिए साफ-सुथरे कपड़े नहीं पहन सकते।' | | शनिवार के दिन संध्याकाल के समय मैं उन्हें नियमपूर्वक कहानियाँ सुनाने जाया करती थी। मैं तब भी उनके पास जाती थी, जब मुझे गाड़ी ठीक नहीं कराना होती थी। वे ध्यानपूर्वक मेरी बात सुनते थे और कहानियाँ सुनने के लिए बेसब्री से मेरा इंतजार करते थे। |
| |
एक बार मैं उनके लिए कुछ किताब पढ़ने के लिए यह सोचकर ले गई थी कि वे रात में इन किताबों को पढ़ सकते हैं। मुझे महसूस हुआ कि उनकी उम्र के दूसरे बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं और हॉकी व शतरंज स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। तब ये लड़के उन सुविधाओं से वंचित होकर अपनी रोजी-रोटी में लगे हैं। मैंने उन्हें कहानियों की किताब पढ़ने के लिए दी तो पहली बार उनके चेहरे पर मैंने उदासी देखी। उन्होंने कहा कि मैडम हमें पढ़ने में बहुत समय लगता है। हमें सरलता से पढ़ना भी नहीं आता है। क्या आप हमें कहानी पढ़कर सुना सकती हैं। मैंने सोचा कि जब वे काम कर रहे होंगे तब मैं उन्हें कहानी कैसे सुनाऊँगी? उन्होंने कहा- 'हमें 4 बजे कुछ खाली समय मिलता है। यदि आप अपनी गाड़ी की मरम्मत करने के लिए यहाँ पर आएँगी तब हम आपकी कहानियाँ सुन सकते हैं।' उनकी जिज्ञासा देखकर मैंने फैसला किया कि मैं हर शनिवार के दिन उन्हें कहानी सुनाने जाऊँगी। शनिवार के दिन संध्याकाल के समय मैं उन्हें नियमपूर्वक कहानियाँ सुनाने जाया करती थी। मैं तब भी उनके पास जाती थी, जब मुझे गाड़ी ठीक नहीं कराना होती थी। वे ध्यानपूर्वक मेरी बात सुनते थे और कहानियाँ सुनने के लिए बेसब्री से मेरा इंतजार करते थे। कहानियाँ सुनाने का सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। एक दिन मैंने फैसला किया कि मैं वाहन चालक रखूँगी। इसके बाद मैंने स्वयं गाड़ी चलाना बंद कर दिया। काफी समय तक मेरी मुलाकात राम या गोपाल से नहीं हुई। समय बीतता गया, कई दिनों के बाद मेरे वाहन चालक ने शिकायत की कि गाड़ी में कुछ खराबी है, इसलिए गाड़ी नहीं चल पा रही है। |