मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > डोर रिश्तों की
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कितनी भावुक हैं आप?
ND
क्विज का परिणाम जानने के लिए देखिए कि आपके उत्तरों में 'हाँ' की संख्या कितनी है :

16 या अधिक :
आपको अपनी योग्यता पर भरोसा और खुद पर पूरा विश्वास है। इसी कारण भावनाओं के तीव्र आवेगों से भी आप घबराती नहीं और उन पर काबू पा लेती हैं। इसी कारण परिचितों से भी आपके संबंध मधुर हैं, लेकिन इस बात का भी खयाल रखें कि सामाजिक संबंधों को निभानेकी व्यस्तता में कहीं आप कामयाबी के लिए आवश्यक, कठोर परिश्रम और दूरदर्शिता जैसी विशेषताओं की उपेक्षा न कर जाएँ

7 से 15 तक :
सामान्यतः आप अपनी और दूसरों की भावनाओं का भी खयाल रखती हैं, लेकिन कभी-कभी कलर टीवी खरीदने या अगले प्रमोशन लेने जैसी भौतिक वस्तुओं या सफलताओं की प्राप्ति के लिए आप भावनाओं की उपेक्षा भी कर जाती हैं और ये सब भौतिक वस्तुएँ पाने के बाद भी आप एक खालीपन, एक असंतुष्टि-सी महसूस करती हैं। इसीलिए अपना विश्लेषण करें, अपनी वास्तविक भावनाओं को समझें और उसके अनुसार व्यवहार करें

6 या कम :
आपको स्वयं में दूसरों के प्रति संवेदनशीलता पैदा करने और सिर्फ अपनी चिंता न करने की सख्त आवश्यकता है। आप सामाजिक संबंधों व कर्तव्यों की अवहेलना करती हैं और लक्ष्य पाने के लिए लोगों को छल-बल या किसी भी तरह से दरकिनार कर देती हैं। ऐसे में आप कमसमय में सफलता तो पा लेती हैं, पर उसे बरकरार नहीं रख पातीं और पुनः पहले की स्थिति में आ जाती हैं। अपने आवेगों पर नियंत्रण रखें और दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करें।
<< 1 | 2 | 3 
और भी
बेटी! यहाँ सब ठीक है
भावनाओं के एंटीक वो प्यारे उपहार
रिश्तों की बातें सिखाती ये पतंग-डोर
आइए मनाएँ नववर्ष
सात फेरों का फलसफा...
सास-ससुर का बहू पर कसता शिकंजा