मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > डोर रिश्तों की
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कितनी भावुक हैं आप?
* आप अक्सर यह सोचती हैं कि लोग वास्तव में आपके बारे में क्या सोचते हैं?

* आपको अपनी इस खासियत पर गर्व है कि आप लगभग हर किसी में उत्साह व खुशी का संचार कर सकती हैं।

* सामान खरीदते वक्त आप मोलभाव को पसंद नहीं करती हैं, जबकि आप जानती हैं कि ऐसा करने से सामान कुछ सस्ता मिल सकता है।

* स्पष्टवादिता में आपका अटूट विश्वास है और आप मानती हैं कि सब कुछ साफ-साफ कहने-सुनने से हर काम आसान हो जाता है।

* किसी बात पर बहस के दौरान यह जानने के बावजूद कि आपका पक्ष सही है, वाद-विवाद को कटु होने से बचाने के लिए आप विषय-परिवर्तन कर देती हैं।

* किसी कार्य के विषय में कोई फैसला लेने के बाद आप सोचती हैं कि यह फैसला ठीक है या नहीं।

* आप परिस्थितियों के बदल जाने से घबराती नहीं हैं।

* छुट्टियों के दौरान आप मनोरंजन और सैर-सपाटे के लिए अक्सर नए-नए तरीके ढूँढ निकालती हैं।

* जब आपका काम/व्यवसाय ठीक नहीं चलता, तो आप अनुमान लगाती हैं कि यह भविष्य के लिए चेतावनी है।

* किसी खास समारोह या त्योहार जैसे अवसर पर आप अपने रंग-रूप और व्यक्तित्व को माहौल के मुताबिक ढाल लेती हैं।

* आपके बहुत अधिक परिश्रम करने पर भी आपका बॉस आपसे और ज्यादा काम की अपेक्षा करता है।

* आप समझती हैं कि आपके जीवनसाथी को आपसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।

* आप विश्वास करती हैं कि थोड़े-बहुत तनाव या श्रम से किसी की कोई हानि नहीं होती।

* आप अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी कोई भी बात, चाहे वह कितनी ही व्यक्तिगत क्यों न हो, बता सकती हैं।
<< 1 | 2 | 3  >>  
और भी
बेटी! यहाँ सब ठीक है
भावनाओं के एंटीक वो प्यारे उपहार
रिश्तों की बातें सिखाती ये पतंग-डोर
आइए मनाएँ नववर्ष
सात फेरों का फलसफा...
सास-ससुर का बहू पर कसता शिकंजा