मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > डोर रिश्तों की
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कितनी भावुक हैं आप?
- प्रीति अनिल नीम
ND
आमतौर पर जीवन में सफल होने के लिए बौद्धिक क्षमता या इंटेलिजेंस को सबसे बड़ा गुण माना जाता है और भावनात्मक पहलू को अनदेखा किया जाता है, पर आज के जटिल सामाजिक जीवन में मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि हमारी सफलता में बौद्धिक क्षमता या इंटेलिजेंस कोशंट (आईक्यू) से अधिक अहम भूमिका निभाता है हमारा भावनात्मक संतुलन या ईक्यू अर्थात इमोशनल कोशंट।

सिर्फ तथ्य और आँकड़े जानने से काम नहीं चल सकता। जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए लोगों की भावनाओं को समझना और उसके अनुसार व्यवहार करना बहुत आवश्यक है। हालाँकि आपका आईक्यू ही कोई जॉब पाने में आपकी मदद करता है किंतु सफलता की सीढ़ियाँ आप ईक्यू की बदौलत ही चढ़ सकती हैं।

अपने ईक्यू की जाँच के लिए यहाँ दिए प्रश्नों के उत्तर हाँ या ना में दीजिए और जानिए कि भावनात्मक तौर पर आप कितनी संतुलित हैं?

* जब अपने जीवनसाथी की वजह से आपको कोई चोट पहुँचती है, तो बहुत अपसेट होने पर भी आप यह बात अन्य लोगों से छुपा लेती हैं।

* इससे पहले कि आपकी सबसे अच्छी दोस्त अपने मुँह से कुछ कहे, आप समझ जाती हैं कि उसका मूड कैसा है।
* जब आपके साथ कुछ बुरा घट रहा हो, तो आप विश्वास रखती हैं कि इसे बदलने की जिम्मेदारी आपकी है।

* जब आप किसी बात पर चिंतित होती हैं, तो रात में बिस्तर पर लेटने के बावजूद आपको घंटों नींद नहीं आती।

* आप मानती हैं कि लोगों को अपना लक्ष्य पाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए और आसानी से हार नहीं मानना चाहिए।

* किसी दोस्त द्वारा सुनाई गई अच्छी खबर से ज्यादा असर आप पर कोई रोमांटिक फिल्म या उपन्यास डालता है।
1 | 2 | 3  >>  
और भी
बेटी! यहाँ सब ठीक है
भावनाओं के एंटीक वो प्यारे उपहार
रिश्तों की बातें सिखाती ये पतंग-डोर
आइए मनाएँ नववर्ष
सात फेरों का फलसफा...
सास-ससुर का बहू पर कसता शिकंजा