डायपर रैशेज का इलाज

शिशु को होने वाले डायपर रैशेज से बचाव के लिए चिकित्सक की सलाह के पश्चात शिशु की त्वचा पर बैरियर क्रीम लगाएँ। इस क्रीम में जिंक ऑक्साइड अथवा पेट्रोलियम होता है, जो कि शिशु की त्वचा को नमी से बचाता है।शिशु को नरम कपड़े की नैपी ही पहनाएँ। इससे शिशु की त्वचा पर रैशेज होने की संभावनाएँ बहुत कम होती है। शिशु के रैशेज की अवस्था को देखकर ही चिकित्सक शिशु को एंटी फंगल क्रीम या स्टेरॉइडयुक्त क्रीम लगाने की सलाह भी दे सकते हैं।