सर्दी में शिशु की देखभाल

सर्दी के मौसम में शिशु को पूरी बाँह के कपड़े व मोजे जरूर पहनाएँ। इस मौसम में शिशु अक्सर पानी पीने से कतराते हैं। इसलिए उन्हें पानी को हल्का सा गर्म करके पिलाएँ। सर्दी का मौसम सेहत बनाने का मौसम होता है। इस मौसम में आप शिशु के खान-पान पर विशेष तौर पर ध्यान दें। सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवा में शिशु को लेकर बाहर नहीं निकलें।