मुख पृष्ठ > विविध > वामा > मातृत्व > पसंद से भरा हो बच्चों का लंच बॉक्स
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पसंद से भरा हो बच्चों का लंच बॉक्स
- महुआ

लंच बॉक्स
NDND
बच्चों का लंच बॉक्स तैयार करने को रुटीन काम मान लिया जाता है। और जैसे ही इसे रुटीन माना जाता है बच्चे की पसंद की चीजें लंच बॉक्स से गायब होने लगती हैं। लिहाजा लंच बॉक्स तैयार करते समय बच्चे की पसंद का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

ब्रेड जैम, जेली, चॉकलेट बिस्कुट, उपमा, पराठा, रोटी-सब्जी से क्या आपके बच्चे दूर भागते हैं? अक्सर अभिभावकों की शिकायत होती है कि बच्चे ठीक से खाते नहीं हैं।

स्कूल से लंच बॉक्स भरा हुआ वापस ले आते हैं। खाने-पीने को लेकर कोई विशेष रुचि नहीं लेते। ऐसा अपनी पसंद के अलावा बच्चे और माता-पिता के मनोविज्ञान के कारण भी होता है।

ऐसे में अभिभावकों के सामने यह दिक्कत आती है कि आखिर स्कूल के लंच बॉक्स में उन्हें क्या दें कि वे शौक से खाना खाएँ। इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे बच्चों को लंच बॉक्स देना बस काम भर नहीं होना चाहिए। इसमें बच्चों की पसंद का शामिल होना जरूरी है। तो बच्चों को कुछ ऐसा लंच दे जिसे देखकर वे खुश हो जाएँ और उसे खुशी-खुशी खाएँ।

आप तो बच्चों को अपनी तरफ से सेहत भरा भोजन देते हैं लेकिन बच्चे स्कूल में उसे खाना पसंद नहीं करते हैं। इसके लिए आपको चाहिए कि आप बच्चों से उनकी पसंद पूछें और उनका लंच तैयार करते वक्त उनकी पसंद का पूरा-पूरा ध्यान रखें।

इन बातों का रखें खयाल :

सबसे पहले बच्चों के लिए कोई आकर्षक-सा लंच बॉक्स लाएँ। आकर्षक लंच बॉक्स भी बच्चों को स्कूल में अपना टिफिन खोलने के लिए प्रोत्साहित करता है।

उनका टिफिन बनाते समय और पैक करते समय उन्हें भी अपने साथ रखें। इसके साथ रोज एक जैसा खाना न दें।

विशेषज्ञ कहते हैं कि बच्चों के खाने की आदतें भी अलग होती हैं। उनके लिए जो भी बनाएँ उसे आकर्षक अंदाज में पैक करें।

हर दिन के लिए कुछ नया बनाएँ। उनके टिफिन के साथ उन्हें जूस, चॉकलेट, टॉफी, मफिन आदि दें।

अगर आपको टिफिन में फल देना हो तो उसे साबूत न दें, बल्कि उसे काट कर सींक में लगाकर डार्क चॉकलेट लपेट कर दें।

उन्हें राइस केक, कलरफुल नूडल्स, क्रीम मैक्रोनी, सैंडविच के साथ उन्हें शहद में ड्राई फ्रूट डालकर भी दे सकते हैं। अगर उन्हें पिज्जा पसंद है तो आप इसे ब्रेड में भी बनाकर दे सकते हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
शिशु को चाहिए विशेष देखभाल
जब कराएँ शिशु को स्तनपान
जब घर में हो नन्हा शिशु
बनें अपने बच्चों के लिए आदर्श
किफायत का महत्व सिखाएँ बच्चों को
जब हो शिशु को सूखा रोग