बच्चे चंचल होते हैं। पलभर में वे यहाँ से वहाँ पहुँच जाते हैं। वे यह नहीं जानते हैं कि बिजली के तारों को छूने पर उन्हें करंट लग सकता है या फिर गैस से वो जल सकते हैं। बच्चों को इन सभी चीजों से दूर रखने के लिए आपको उनकी हरकतों पर विशेष ध्यान देना होगा। हम आपको बताते हैं कि कैसे आप बच्चे की सुरक्षा में अपना योगदान दे सकते हैं - बिजली के सभी तारों की जाँच कर लें कि वे सही-सलामत हैं। बिजली के सभी पॉइंट्स सेफ्टी सॉकेट कवर से ढँककर रखें।अगर शिशु को ऊँची जगह पर है तो हर पल उस पर नजर रखें।कभी भी बच्चे को स्नानघर में अकेला न छोड़ें। साबुन फर्श पर न रखें। रेजर ब्लेड, छोटी कैंची इत्यादि बंद अलमारी में रखें।किसी भी तरह की दवाई, सौन्दर्य प्रसाधन, घरेलू साफ-सफाई में इस्तेमाल होने वाले एसिड, फिनाइल इत्यादि बच्चों की पहुँच से दूर रखें।अगर बच्चे को नहलाने के लिए गर्म पानी तैयार कर रहे हों, तो टब/बाल्टी में पहले ठंडा पानी डालें। वॉटर हीटर प्लग निकालकर ऊँचाई पर रखें। |