घर में नए मेहमान का आना सबसे बड़ी खुशी का मौका होता है। जहाँ माँ को यह पूर्णता का एहसास कराता है, वहीं पुरुष के लिए पिता बनना सबसे गर्व की बात होती है। गर्भ में बच्चे के आने के बाद रोज ही कुछ न कुछ बदलाव आते हैं और पूरे नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद आपके दिल का टुकड़ा, आपका चाँद, आपका अपना बच्चा आपकी गोद में खिलखिलाता है।
बच्चे के पैदा होने के बाद के हर पल को आप देखते हैं। संभव होता है तो उसकी आर्काइव बनाते हैं, लेकिन पैदा होने के पहले नौ महीने में भी उसकी चंचलता और ‘बदमाशियाँ’ कम नहीं होती हैं, जिसे हर गर्भवती माँ महसूस कर सकती है। इन नौ महीनों में बच्चे में क्या बदलाव आते हैं, इस बारे में हर माँ को पता नहीं होता है। पिता तो इसे महसूस भी नहीं कर सकता। इस चैनल में हम आज बच्चे के गर्भकाल में होने वाले परिवर्तनों के बारे में बात करें रहे हैं। आइए जानते हैं -
पहला महीना - बच्चे ने अपने विकास की यात्रा शुरू कर दी है। गर्भ में निषेचित अंडों का विकास होने लगा है। अंडाणु के बाहरी आवरण ने प्लेसेंटा (नाल) का निर्माण शुरू कर दिया है। वहीं इसके भीतरी आवरण का भी विकास हो रहा है। अभी आपका बच्चा कुछ सेंटीमीटर का है, चावल के दाने जितना और आपके गर्भ में निश्चिंत होकर आराम फरमा रहा है, क्योंकि उसकी फिक्र करने के लिए आप हैं ना।
दूसरा महीना - अब बच्चा दो महीने का हो गया है। उसके शरीर बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शरीर के जरूरी और महत्वपूर्ण अंग बनने लगे हैं। आँख के बड़े वाल्ब बनने लगे हैं और कान भी बनने शुरू होने लगे हैं। दिल भी धड़कता है। चेहरा भी आकार में आने लगा है। कुछ लोग कहते हैं कि माँ इस समय जिसके बारे में सबसे ज्यादा ख्याल करती है, बच्चा भी वैसा आकार लेता है। ऐसे समय में माँ को अच्छी किताबें, संगीत, अच्छा भोजन और अच्छी फिल्म देखनी चाहिए। सब कुछ अच्छा होगा तो बच्चे के संस्कार भी तो अच्छे होंगे। छठे सप्ताह से ही बच्चे का दिल धड़कने लगता है। सुन रही हैं न आप उसकी धड़कनों को।
तीसरा महीना - अब आपका बच्चा जन्म लेने के लिए तैयारी शुरू करने वाला है। जिस तरह आप अपने बच्चे का इंतजार कर रही हैं, वैसी ही बेताबी आपके शाहजादे या आपकी परी को भी आपसे मिलने की है। 12 सप्ताह में बच्चे का दिल, सिर के साथ अन्य अंग बनने लगे हैं। इससे पहले के तीन महीने में भ्रूण का विकास होता है, लेकिन गर्भ ठहरने के लक्षण तीसरे महीने से मालूम होने लगते हैं। बच्चा अब तीन इंच का हो गया है।
|