मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > मातृत्व
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माँ मोटी तो कैसे बचें बच्‍चे !
NDND
बच्चे अपने अभिभावकों विशेषकर माँ से काफी कुछ ग्रहण करते हैं। उनके खान-पान पर माँ की आदतों का खासा असर पड़ता है। इसीलिए उनका आकार-प्रकार भी माँ जैसा ही हो जाता है। जाहिर है, वे खाते-पीते माँ की पसंद के अनुसार हैं, तो उनका शरीर भी उसी के अनुसार ढल जाता है।

जीवनशैली में आ रहे बदलाव से कौन बच पाया है। बच्चे भी इससे अछूते नहीं हैं। यही कारण है कि आज बच्चे तंदुरुस्त होने की जगह बेडौल होते जा रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण खान-पान की उनकी आदतें हैं। ये आदतें घर में विकसित होती हैं। बच्चे बहुत कुछ अपने अभिभावकों से सीखते हैं। खाने-पीने में भी वे उन्हीं का अनुसरण करते हैं। इसीलिए आमतौर से देखने में आता है कि बच्चों का डील-डौल कई बार माँ के डील-डौल से काफी कुछ मिलता-जुलता है। इसका सीधा-सा कारण उनका खान-पान है, जो पूरी तरह माँ पर निर्भर करता है।

हाल ही में हुए एक अध्ययन ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के बच्चे तेजी से बेडौल हो रहे हैं। देश के बड़े शहरों में ऐसे बच्चों की तादाद लगातार बढ़ रही है, जिनका वजन सामान्य से ज्यादा है। इसका बहुत बड़ा कारण भोजन की परंपरा में बदलाव है। इन शहरों में ऐसे भोजन का चलन आम हो गया है, जिसमें चिकनाई की मात्रा अच्छी-खासी होती है। साथ ही बच्चों को घर पर अभिभावकों के साथ भोजन करने का समय नहीं मिल पाता, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। माता-पिता के साथ नियमित रूप से भोजन करने वाले बच्चों में यह समस्या कम पाई जाती है।

फोर्टीस द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले 40 फीसदी बच्चे मोटे हो चले हैं। इस चिंता में वजन घटाने वाले विशेषज्ञ और इजाफा करते हैं। उनका आकलन है कि यह तादाद और बढ़ सकती है। दिल्ली के लेडी इरविन कॉलेज से संबद्ध डॉ.सीमा पुरी कहती हैं कि हर किसी के पड़ोस में एक मेकडोनाल्ड्स बैठा है। इंटरनेट और टीवी ने क्रिकेट और फुटबॉल जैसे मैदानी खेलों को हमारे जीवन से बाहर कर दिया है। अगर आप अपने बच्चों का वजन कम करना चाहते हैं, तो पूरे परिवार को अपनी जीवनशैली खासतौर से खान-पान की आदतें बदलनी होंगी।

इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि माता-पिता के साथ भोजन करने वाले बच्चों में यह समस्या कम पाई जाती है तथा केवल वर्जिश कराने भर से बच्चों का वजन कम नहीं होता, इसके लिए उनके खानपान पर ध्यान देना जरूरी होता है। आहार विशेषज्ञ डॉ. शिखा शर्मा कहती हैंकि बच्चों को बेडौल होते देख माता-पिता उनके खानपान पर नियंत्रण के साथ उन पर वर्जिश करते रहने का दबाव बनाना शुरू कर देते हैं। लेकिन यह तरीका हमेशा कारगर नहीं होता। बच्चों का वजन कम करने के लिए दूसरे तरीके अपनाए जाना चाहिए।
1 | 2  >>  
और भी
परिभाषा से परे है माँ
निमोनिया से बचाएँ नौनिहालों को
बच्‍चों की शैतानी पर निगरानी
जब बड़े हो रहे हों आपके बच्चे
बिटिया जरा संभल के...
क्‍योंकि उसका भी है स्‍वाभिमान...