मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > आप और आपका घर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
घर में बनाइए, सुंदर-सा रास्ता
WDWD
आपने सुंदर घर देखे होंगे, उनमें बने लॉन देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने उनमें बने फुट स्टेप्स देखे हैं? बहुत कम लोग अपने लॉन में फुट स्टेप्स बनवाते हैं। फुट स्टेप बनवाने के दो फायदे होते हैं, पहला तो यह कि इससे लॉन की घास पैर पड़ने से दबती नहीं है और दूसरा ये आपको जन्नत के रास्तों का आभास कराते हैं। हम यहाँ आपको कुछ तरीके बता रहे हैं, जिसमें आप अपनी कल्पना शक्ति मिलाकर इसे और आकर्षक बना सकते हैं।

* सबसे पहले तय कीजिए कि बगीचे के किस ओर से आपको फुट स्टेप बनाना है।

* फिर शेप तय कीजिए, जैसे गोल, चौरस या फिर कोई और।

* पत्थर को उस शेप में कटवाइए व लॉन में लगवा दीजिए।

* अब हर पत्थर के आस-पास घास उगाइए।

* अपने इस सुंदर रास्ते को ज्यादा संवारना चाहें तो थोड़ी-थोड़ी दूरी पर टेराकोटा के शो पीसेस रखें
फुट स्टेप बनवाने के दो फायदे होते हैं, पहला तो यह कि इससे लॉन की घास पैर पड़ने से दबती नहीं है और दूसरा ये आपको जन्नत के रास्तों का आभास कराते हैं


* लैंड लैंप भी इन रास्तों पर बहुत खूबसूरत दिखाई देते हैं। रात में जब इनसे निकली रौशनी रास्ते पर बिखरती है तो ऐसा लगता है कि सितारों ने खुद उसे सजाया हो।
और भी
झूमर : छत से बरसती रोशनी
एक्वेरियम : मछलियों का संसार
दिवाली पर सजाएँ स्पेशल घर
ऐसे करें फूलों की सजावट....
झूमते लहराते पर्दे
डाइनिंग टेबल और मैनर्स