मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > आप और आपका घर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिवाली पर सजाएँ स्पेशल घर
NDND
त्‍यौहारों की दस्तक के साथ ही घरों की सजावट की योजनाएँ बनने लगी हैं। कहीं नया फर्नीचर आ रहा है तो कहीं सुंदर एवं आकर्षक बेडशीट्स छाँटी जा रही हैं। महिलाएँ अपने घर के इंटीरियर को बेहतर बनाने का प्रयत्न कर रही हैं। कम खर्च और कम समय में कैसी हो घर की सजावट, यह जाना हमने इंटीरियर डेकोरेटर और एक वास्तुविद् से।

थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से आकर्षक इंटीरिय

त्‍यौहारों के मौसम में घर का इंटीरियर ट्रेडिशनल होना चाहिए। सामान्य दीयों (बड़े आकार के) को अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर विभिन्न रंगों और बीड्स से सजाएँ। छोटे दीयों को इनमें रखें जिससे दीयों की सजावट खराब न हो। इसके अलावा काँच या पीतल के पॉट में पानी भरकर उसमें फूल की पत्तियों और फ्लोटिंग केंडल्स डाल दें। घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार के स्थान पर घंटियाँ लगा सकते हैं। अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग सजावट में किया जा सकता है। हैवी साड़ी या हैवी वर्क के दुपट्टे को कमरे के खाली कोने में सजाने पर अलग ही लुक आएगा, क्योंकि खूबसूरत कोना कमरे की शोभा बढ़ा देता है।

ईशान कोण में हों देवी के पदचिह्

वास्तुविद् श्री देवेन्द्र सिंघई के अनुसार रवि पुष्यनक्षत्र से लेकर दीपावली तक का समय वास्तुदोष दूर करने के लिए श्रेष्ठ है। उनके अनुसार यदि भवन में वास्तु दोष है तो सबसे पहले स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। देखने में आता है कि लोग गणपतिजी का चित्र या मूर्ति कहीं भी रख देते हैं, जो गलत है। गणपतिजी की मूर्ति को हमेशा मुख्य द्वार की चौखट की ऊपरी दीवार पर लगाना चाहिए।

इसके साथ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि घर के बाहर गणपति चित्र लगा रहे हैं तो उनकी पीठ वाली दीवार पर भी एक और गणपति चित्र लगाएँ, क्योंकि गणेशजी की पीठ की दिशा को मांगलिक नहीं माना जाता। लक्ष्मी माँ के पदचिह्नों को ईशान कोण में लगाया जाना चाहिए। उनके अनुसार पश्चिम मध्य दिशा में मंदिर न हो, न ही पूजन की जाए। इससे घर में अशांति रहती है और विकलांग संतान होने की आशंका रहती है। दीपावली का पहला दीपक उत्तर पूर्व के द्वार पर रखें। रंगोली को मंत्रोच्चार करते हुए बनाएँ। लक्ष्मी, गणेश के साथ ही कुल देवता की पूजा करना न भूलें।

हर कमरा हो नया-स

अगर आप अपने घर को दीपावली से पहले सुंदर बनाना चाहते हैं, किंतु इसके लिए अधिक धन नहीं खर्च करना चाहते तो इन सुझावों को अपनाकर देखें। हो सकता है कि कम समय और कम धन में घर बिलकुल नया-सा हो जाए।

* सबसे पहले अपने फर्नीचर को रीअरेंज करें। यदि सोफा आदि को दीवार से सटाकर रखा है तो उसे दूर कर नए स्थान पर रखें। इससे कमरे को नया रूप मिलेगा।

* कमरे का श्रृंगार करना इतना आसान काम नहीं है। कई बार काफी पैसे खर्च कर देने के बाद भी कमरे को मनचाहा लुक नहीं मिल पाता। कुछ करना ही चाहते हैं तो कमरे की एक दीवार को अपने मनचाहे रंग में पेंट कर दें। खिलता हुआ और ब्राइट रंग का चुनाव करें। यह ध्यान रखें की नया रंग अन्य दीवारों के रंग का पूरक हो। अब इसी रंग से मिलता-जुलता आर्ट पीस दीवार पर लगा दें। अब देखिए, दिखने लगा न आपका कमरा नया-नया-सा।

* कमरे को थोड़ा नेचुरल लुक देने का प्रयत्न करें। कोशिश करें कि कुछ पौधे सजा सकें। यदि असली पौधे रखना संभव नहीं हो तो आजकल बिलकुल असली से नजर आने वाले आर्टिफिशियल फ्लॉवर्स या प्लांट्स को रखें। देखें, कमरे में कितनी जीवंतता का अहसास होता है।

* कालीन को किसी नए स्थान पर बिछाएँ। काफी समय तक एक ही स्थान पर रखा कालीन कमरे को मोनोटोनस लुक देता है। इसे इस प्रकार के कोण पर बिछाएँ जहाँ कॉफी टेबल या डाइनिंग टेबल हो।

* कैबिनेट हार्डवेयर को बदलने से भी रूम को नया लुक मिलेगा। वॉलपेपर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा नए लैंप और नए रंग की रोशनी भी कमरे को बदल डालेगी।
और भी
ऐसे करें फूलों की सजावट....
झूमते लहराते पर्दे
डाइनिंग टेबल और मैनर्स
किराए का घर है ये मगर...
एक गेस्टरूम बने न्यारा!
कहाँ हो घर में पूजा स्‍थान?