मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > आप और आपका घर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऐसे करें फूलों की सजावट....
- राजश्री कासलीवा

NDND
हर तरफ फैशन के बढ़ते दौर ने जहाँ सभी चीजों को बढ़ावा दिया है। वहीं फूलों की सजावट का भी प्रचलन अच्छा-खासा बढ़ गया है। और इन्हें सबसे ज्यादा बढ़ावा दिया है नित नए-नए ढंग से बनाए जाने वाले मकान या बंगलों ने। आजकल जहाँ देखो लोगों को थोड़ी-सी भी खाली स्पेस मिली नहीं कि वे हरियाली बिखेरने लगते हैं। और इसी दौर में मकान और बंगले के कमरों के अनुरूप फूलों की साज-सज्जा का भी काफी प्रचलन बढ़ गया है।

जहाँ एक ओर फूलों का चलन बढ़ा है। वहीं बाजार में रोजाना नित नए प्रकार के बुके और तरह-तरह के फूल हमें सजे हुए दिखाई देते हैं। घकी सजावट में फूलों का अपना भी विशेष महत्व है जो आपके घर को चार-चाँद लगा देते हैं।

आइए हम आपको कुछ ऐसे टिप्‍स देते हैं, जिनकी मदद से आप भी अपने घर में फूलों से सजावट कर सकते हैं-

1. अपने घर में फूलों की सजावट करते समय हमेशा कमरे के रंग और कमरे के परदों के अनुसार ही फूलों एवं फूलदान का चयन करें। आजकल बाजार में अनेक प्रकार से डेकोरेट किए हुए फूलदान उपलब्ध हैं, जिन्हें आप आसानी से खरीद सकती हैं। इससे आपके घर की शानो-शौकत और ज्यादा बढ़ जाएगी। और घर पर आने वाले मेहमान आपके द्वारा सजाए गए कमरे की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएँगे।

2. फूलदान में फूलों की सजावट करते समय पानी डालने में कंजूसी ना करें। इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि फूलदान में पानी जितना ज्यादा होगा उतने ही फूल खिले-खिले दिखेंगे। साथ ही अगर आपका फूलों को एकाध हफ्ते तक फ्रेश बनाए रखने का विचार हो तो पानी में एकाध छोटी चम्मच शक्‍कर मिला दें या एकाध एस्प्रिन की गोली डाल दें। इससे अगले चार-पाँच दिन तक फूलों में ताजगी बरकरार रहेगी।

3. ज्यादा फूलों को एक-साथ जोड़े रखने के लिए ओएसिस ब्रिक का प्रयोग करें। फूलों की सजावट की बढ़ती माँग के अनुसार आजकल य
NDND
ब्रिक बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है।

4. फूलदान के पानी को एक दिन छोड़कर बदला जा सकता है। रोज पानी बदलेंगी तो फूल और पत्तियों को क्षति पहुँचने का डर रहेगा।
1 | 2  >>  
और भी
डाइनिंग टेबल और मैनर्स
किराए का घर है ये मगर...
एक गेस्टरूम बने न्यारा!
कहाँ हो घर में पूजा स्‍थान?
आईने से घर की खूबसूरती
कम खर्च में सजावट...