मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > आप और आपका घर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईने से घर की खूबसूरती
NDND
साधारण से दिखने वाले आईने में भी गजब का आकर्षण होता है। घर को खूबसूरत बनाने में इनका बड़ा योगदान है, बशर्ते कि वह सही जगह पर लगाया गया हो। अगर आईने को कमरे में सही जगह पर रखा जाए तो कमरे की खूबसूरती कई गुणा बढ़ जाती है।

आइए जानते हैं कि कैसे साधारण से दिखने वाले आईने से भी अपने घर की खूबसूरती में चार-चाँद लगा सकती हैं-

*आईने को कमरे के ठीक सामने वाली दीवार पर लगाएँ। इससे आपका कमरा ज्यादा बड़ा और सुन्दर दिखेगा।

*अगर आप फ्रेम किए शीशे खरीद रहे हैं तो खरीदने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि वह आपके घर के इंटीरियर के अनुसार हो। जहाँ लकड़ी में मढ़े हुए आईने क्लासिकल लुक देते हैं वहीं आयताकार आकार में मढ़े हुए छोटे आईने घर को मॉर्डन लुक।

*आपके कमरे में अगर कोई अलमारी रखी हो जिसपर कि काँच के बने सजावट के समान हो उसके पीछे की तरफ शीशे को लगाएँ इससे कमरे की सुंदरता और भी बढ़ जाएगी।

*वास्तु के अनुसार आईने को कभी भी अपने सोने वाले पलंग के सामने न रखें। लेकिन ड्रेसिंग टेबल तो सोने वाले कमरे में ही रखे जाते हैं इसलिए इसे वास्तु के अनुसार उत्तर या पूर्व की दिशा में ही लगाएँ।

*अगर कमरे का आकार छोटा है तो उसमें बड़े आकार वाले शीशे लगाएँ इससे आपका कमरा बड़ा दिखेगा।

*जब आप अपने डाइनिंग हॉल में आईने लगाएँ तो उसे दीवारों के ठीक समाने लगाएँ इससे हॉल में रोशनी काफी बढ़ जाएगी।

*कभी भी दो आईनों को आमने-सामने न लगाएँ, इससे आपको परेशानी हो सकती है।

*कमरे में फ्रेश लुक देने के लिए आईने के सामने कोई फूलों का पौधा या फिर फ्लावर पॉट रखें। इन्हें आईने में देखने पर ये दुगुने नजर आएँगे और आपका कमरा भी फ्रेश दिखेगा।

*अगर आपके पास अलग-अलग प्रकार के आईनों का कलेक्शन हो तो उसे कमरे में सोफे के पीछे की ओर लगाएँ।
और भी
कम खर्च में सजावट...
सफाई से पाएँ बेहतर स्वास्थ्य....
घर की सजावट : क्या न करें
बाथरूम है या....!
मॉड्यूलर किचन
लाएँ बहार गमलों से