1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
  6. घर की सजावट : क्या न करें
Written By WD

घर की सजावट : क्या न करें

घर
ND
ND
अक्सर आपने घर की सजावट कैसे करें? कहाँ क्या रखें? इस बारे में हमेशा पढ़ा, सुना होगा, लेकिन सजावट करते वक्त क्या न करें इसके बारे में शायद आपको किसी ने नहीं बताया होगा। जबकि यह भी इतना ही महत्वपूर्ण है कि घर में ऐसा क्या नहीं किया जाए जो इसकी खूबसूरती को कम न कर दें। यहाँ दिए गए कुछ ऐसे ही न करने वाल सुझाव पढ़िए और अपने घर को सुंदर बनाइए।

बिना सोचे समझे घर सजाने के लिए एक कदम भी मत उठाइए। सबसे पहले सोचने पर वक्त खर्च कीजिए कि आप ज्यादा से ज्यादा जगह कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर का वातावरण कैसा बनाना चाहते हैं, कैसी रोशनी चाहते हैं आदि।

अपनी सभी इच्छाओं को एक ही कमरे में पूरा करने की भूल मत करिए।

किसी पत्रिका में छपी सुंदर साज सज्जा को देख कर बिलकुल वैसी करने के बजाए उसे अपने हिसाब से बदल दें।

ज्यादा छोटे सामान इकट्ठा मत करिए। बहुत ज्यादा छोटे सामान से कमरा बहुत भरा-भरा लगता है।

पेंटिंग को बहुत ऊँचाई पर मत लगाइए। इसे लगाने के पहले दीवार के सामने बैठ कर देख लीजिए। इसके बाद एक निश्चित ऊँचाई पर इसे लगाइए।

किसी व्यावसायिक डिजाइनर को मत बुलवाइए क्योंकि आप उस की बात तो सुनेंगे नहीं।

किसी भी सामान की साइज को लेकर कनफ्यूज़ होने के बजाए एक छोटा सा नक्शा तैयार कर लीजिए, ताकि बाद में दिक्कत न हो।

पीली टाइल्स लगवाने के बजाए ग्रे या सफेद टाइल्स लगवाए।

खिड़कियों पर गहरे रंग के पर्दे डालने से आप बाहर का सुंदर नजारा देखने से वंचित रह सकते हैं।

आखिर में एक नेक सलाह सुनों सबकी करो मन की।
लेखक के बारे में
WD