बेसन से निखारें त्वचा

एक कटोरी बेसन में दो चम्मच दही, एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है। आप चाहे तो इस उबटन को रोजाना चेहरे व हाथ-पैर पर लगा सकती है। एक बड़ा चम्मच बेसन लेकर उसमें एक चम्मच चावल का आटा, दो चम्मच दही और कुछ बूँदे नींबू के रस की मिलाएँ। इस उबटन को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएँ और बाद में चेहरा हल्के गर्म पानी से धो लें। तैलीय त्वचा के लिए यह एक बढि़या फेस पैक है।