वामा विशेष | आलेख | फैशन | स्वास्थ्य-सौन्दर्य | मातृत्व | डोर रिश्तों की | आप और आपका घर
मुख पृष्ठ » विविध » वामा » स्वास्थ्य-सौन्दर्य » फेशियल केयर टिप्स (Facial Care Tips)
Feedback Print Bookmark and Share
 
सौंदर्य टिप्स
ND
ND
फेशियल केयर टिप्स :
सोने से पहले मेकअप जरूर निकाल लें, क्योंकि रातभर त्वचा पर मेकअप लगे रहने से त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे मृत त्वचा निकल नहीं पाती और चेहरे पर ब्लैक हेडस और धब्बे पड़ जाते हैं।

यदि मेकअप वॉटर प्रूफ हो, तो उसे जेल क्लींजर की मदद से ही निकालें।

जहाँ तक संभव हो, चेहरे पर सीधी धूप न पड़ने दें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। लगातार धूप लगने से त्वचा पर झुर्रियाँ आ जाती हैं और स्किन कैंसर की संभावनाएँ भी बढ़ जाती हैं, जिसके ट्यूमर्स आमतौर पर फेस पर ही दिखाई देते हैं। यदि आप यह नहीं मानती कि धूप से आपकी त्वचा झुलस जाती है, तो अपनी कोहनी को पलटकर देखें, उसकी त्वचा कितनी सिकुड़ गई है।

इन सुझावों को अपनाने के बावजूद यदि फायदा न हो, तो किसी त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह लें। अपनी व्यस्त जीवनचर्या से रोजाना पंद्रह मिनट निकालें और उक्त टिप्स को आजमाकर त्वचा को खिली-खिली बनाएँ।
संबंधित जानकारी खोजें