सुबह-सुबह आप अपना चेहरा गुनगुने पानी और क्लींजर या किसी प्यूरीफाइंग जेल वॉश से धोएँ। कभी भी साबुन से त्वचा साफ न करें। क्योंकि यह त्वचा से नैचुरल ऑइल्स खींच लेता है, जिससे त्वचा सूखी व बेजान हो जाती है।
चेहरे को धोने के बाद उसे हमेशा एक नर्म तौलिया लेकर हल्के हाथों से पोछें। ज्यादा रगड़ने से आपकी त्वचा को नुकसान पहुँच सकता है।
इसके बाद त्वचा की टोनिंग करें। टोनिंग से आपकी त्वचा में छिपे मैल और मेकअप का हिस्सा साफ हो जाता है। टोनर से आपकी त्वचा का साधारण पीएच लेवल निर्धारित रहता है और इसकी कसावट और चमक लौट आती है।
अब त्वचा पर वही मॉइश्चराइजर लगाएँ, जो आपके स्किन टाइप के मुताबिक हो। मॉइश्चराइजर्स आपकी त्वचा को नर्म और चिकना बनाते हैं, साथ ही आपकी त्वचा से सूक्ष्म रेखाओं और सूखेपन को मिटाने में मदद करते हैं, यदि आप चाहें तो मॉइश्चराइजर के ऊपर सनस्क्रीन लगा सकती हैं।
अंत में यदि आप चाहें तो इस पर मेकअप कर सकती हैं। फाउंडेशन हमेशा वही लगाएँ, जो आपकी त्वचा के टोन को सूट करे। जहाँ तक संभव हो त्वचा पर गहरे रंग के फाउंडेशन का इस्तेमाल न करें। इससे नैचुरल लुक खत्म हो जाता है।