सनबर्न होने पर हल्दी पाउडर में बादाम का चूर्ण तथा दही मिलाकर लगाना चाहिए।
सर्दी के मौसम में कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर शरीर पर लेप करने से त्वचा निखरती है।
हल्दी चर्म रोगों का भी नाश करती है। आयुर्वेद में भी माना जाता है कि हल्दी रक्त को शुद्ध करती है इसलिए रक्त की खराबी से उत्पन्न चर्म रोगों का नाश होता है। इसके फूलों का पेस्ट बनाकर भी प्रभावित भाग पर लगा सकते हैं।