कुछ टिप्स खूबसूरती के

प्रतिदिन नहाने से पहले शरीर के खुले हिस्सों पर दही लगाएँ और 10 मिनट तक छोड़ दें और इसके बाद नहाएँ। एक चम्मच मक्खन और एक चम्मच पानी मिलाकर फेंट लें। धूप से झुलसी त्वचा पर लगाएँ राहत मिलेगी। त्वचा यदि धूप के कारण झुलस गई हो तो खीरा, टमाटर तथा नींबू के रस को समान मात्रा में मिलाकर लेप करें तथा सूखने पर पुनः लगाएँ, फिर धो डाले।