शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स
  6. व्यायाम से सौंदर्य
Written By WD

व्यायाम से सौंदर्य

Beauty Tips | व्यायाम से सौंदर्य
ND
ND
व्यायाम हमारे स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए लाभकारी होता है। व्यायाम करने हमारे शरीर की त्वचा पर जल्दी झुर्रियाँ नहीं पड़ती है तथा हमारा शरीर खूबसूरत व स्वस्थ बनता है। आइए जानते हैं चेहरे के सौंदर्य को निखारने हेतु किए जाने वाले कुछ आसान व्यायामों के बारे में -

अपने निचले होंठ को ऊपरी होंठ पर ले जाएँ तथा अपनी ठोड़ी को ऊपर की ओर खीचें। अब इसी अवस्था में कुछ देर रूककर मुस्कुराएँ। ऐसा करने के बाद फिर से सामान्य अवस्था में आ जाएँ।

अपनी तर्जनी की ऊँगली को आँख पर रखकर आँखों को नीचे की ओर पुश करें तथा इसी स्थिति में अपनी आई ब्रोज को ऊपर की ओर तानें। कम से कम 4-5 बार इस क्रिया को दोहराएँ।

अपने अँगूठे को ठोड़ी के नीचे की बोन पर रखकर जीभ बाहर निकालकर जीभ से अपने अँगूठे को छूने की कोशिश करें।