वामा विशेष | आलेख | फैशन | स्वास्थ्य-सौन्दर्य | मातृत्व | डोर रिश्तों की | आप और आपका घर
मुख पृष्ठ » विविध » वामा » स्वास्थ्य-सौन्दर्य » रूखी त्‍वचा के लि‍ए स्‍क्रब
 
यदि‍ आपकी त्‍वचा रूखी, खुरदरी व बेजान हो गई है तो आप अपनी त्‍वचा की रंगत को नि‍खारने के लि‍ए नि‍म्‍न प्रयोग कर सकते हैं।

1. बादाम को पीसकर उसका पेस्‍ट बना लें। अब इसमें एक चम्‍मच चावल का आटा व दही मि‍लाकर उबटन तैयार कर लें। इस उबटन को चेहरे पर लगाकर 15 मि‍नट बाद चेहरा धो लें।

2. आधा कटोरी बेसन में दो चम्‍मच दही मि‍लाकर पेस्‍ट तैयार करें। इस पेस्‍ट को कुछ देर चेहरे पर लगाकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

3. संतरे और नीबू के छि‍लकों को सुखाकर बारीक पीस लें। अब इन दोनों का दा-दो चम्‍मच पावडर मि‍लाकर इसमें एक चम्‍मच बदाम पावडर और गुलाब जल मि‍लाकर उबटन बना लें। अब इस उबटन को चेहरे पर 15 मि‍नट लगाकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
संबंधित जानकारी खोजें