गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स
  6. शहद के फेस पेक
Written By WD

शहद के फेस पेक

Beauty tips honey Face pack | शहद के फेस पेक
शहद का सेवन जहाँ हमारे शरीर के लिए लाभकारी होता है वहीं इसके फेस पेक हमारी त्वचा की रंगत निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। आइए जानिए शहद के फेस पेक।

1. एक चम्मच मुल्तानी मिट्‍टी पावडर, एक चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच शहद व एक चम्मच संतरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है।

2. एक चम्मच शहद में एक अंडे की सफेदी मिलाकर चेहरे पर लगाएँ।

3. केले को मसलकर उसमें एक बड़ा चम्मच शहद व आटे को चोकर मिलाकर चेहरे पर लगाएँ। कुछ समय पश्चात चेहरा धो लें।