मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > स्वास्थ्य-सौन्दर्य
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अपना ख्याल रखिए- बदलते मौसम में  Search similar articles
ND
जून और जुलाई के बीच का मौसम बेहद अजीब-सा होता है। कभी चिपचिपा, उमस और बेचैनी भरा तो कभी शाम ढले सुहाना-खुशनुमा। एक तरफ शरीर में गर्मी बढ़ रही होती है दूसरी तरफ वातावरण में नमी का आलम होता है। ऐसे मौसम में त्वचा साफ रखने के लिए पानी खूब पीना चाहिए। अगर मानसून पहले दस्तक दे दें तब तो इसके बाद की धूप बेहद नुकसानदेह हो सकती है। इसलिए हमेशा मॉइश्चराइजर के साथ सनब्लॉक लगाकर निकलें।

बरसात का मौसम आहट देने वाला हो तो आपके बाल इसकी सूचना देने लगते हैं। इस बदलते मौसम के साथ आपके सिर के बाल सामान्य से अधिक गिरने लगते हैं। इस मौसम में चटपटा खाना अच्छा लगता है लेकिन याद रखें शाम ढले तला हुआ, तीखा-मसालेदार खाने से बचे। यह आपका आपके पेट के ऊपर अहसान होगा। ताजे फलों का ज्यूस हर मौसम में उचित होता है।

सब्जियाँ वही खाएँ जिनमें फाइबर अधिक मात्रा में हो। पौष्टिक डाइट के अलावा योगा और बॉडी मसाज आपको तरोताजा रखेंगे।‍िचपचिपाहट भरी गर्मी में चेहरा हमेशा गुलाब जल से साफ रखें। साथ ही नीम और सेब के एस्ट्रीजेंट बाजार में उपलब्ध हैं।
  जून और जुलाई के बीच का मौसम बेहद अजीब-सा होता है। कभी चिपचिपा, उमस और बेचैनी भरा तो कभी शाम ढले सुहाना-खुशनुमा। एक तरफ शरीर में गर्मी बढ़ रही होती है दूसरी तरफ वातावरण में नमी का आलम होता है। ऐसे मौसम में त्वचा साफ रखने के लिए पानी खूब पीना चाहिए।      


त्वचा के पोषण के लिए हाथ में चम्मच लेकर उससे चेहरा थपथपाएँ। और सबसे जरूरी बात, अगर फैशियल खुद करती हैं तो कभी मिले-जुले फ्रूट्‍स का फैसपैक बना कर उसमें धनिया-पोदिना भी मिला सकती है। यह प्रयोग त्वचा को ठंडक देने के साथ ही विशेष चमक भी देगा। त्वचा पर चिपके धूल-मिट्‍टी के कण साफ करने में भी यह प्रयोग लाभकारी होगा।

याद रखें, पहली बरसात त्वचा और स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से तकलीफदेह होती है। अगर मौसम का मजा लेने के ‍लिए बारिश में भीगीं हो तो तुरंत बाद ताजे पानी से स्नान करें।

बिदा लेता जून और दस्तक देता जुलाई आपके सौंदर्य को कायम रखें इसलिए अपना ख्याल रखिए।
और भी
कुम्हला न जाइएगा गर्मियों में
अपनाएँ कुछ खास घरेलू लोशन !
गुणकारी नींबू के फायदे
ऐसे दूर करें अपनी थकान
आप जरूर होंगी इस बार कामयाब !
चाल बताए दिल का हाल