- मिनी
गर्मी में त्वचा की देखभाल के लिए आप घर पर ही किफायती व भरोसेमंद लोशन बना सकती हैं। आइए, जानें कैसे-
दही-बेसन लोशन : त्वचा को पुष्ट करने के लिए यह एक बेहतरीन लोशन है। एक चम्मच छने हुए बेसन में दो चम्मच ताजा दही मिलाकर खूब अच्छे से फेंट लें। इसे हाथ-पैरों, गर्दन और चेहरे पर मलें यानी बॉडी लोशन के काम में लें।
डेली यूज करने में आपका अधिक कुछ खर्च नहीं होगा और बाजार के बॉडी लोशन की अपेक्षा इसके परिणाम जल्दी आपके सामने होंगे। इस लोशन की एक विशेषता यह भी है कि झुलसी त्वचा को यह फिर से सामान्य करके नया निखार देता है।
मिक्स लोशन : त्वचा की रंगत फीकी पड़ जाने पर इस लोशन का इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा को नई आभा और ताजगी प्रदान करता है। इस लोशन को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच ककड़ी का रस, आधा चम्मच टमाटर का रस, कुछ बूँदें नींबू का रस और एक छोटा चम्मच मलाई व थोड़ी-सी हल्दी डालकर मिलाएँ। इसे फेस और गर्दन पर लगाएँ। करीब 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद धो लें। प्रतिदिन नहीं, तो हर दूसरे दिन इस्तेमाल करने से त्वचा जीवंत हो उठेगी।
ऑलिव ऑइल लोशन : एक बड़े चम्मच जैतून के तेल में थोड़ा-सा नमक डालें व खूब फेंट लें। यह हाथ और पैरों के लिए बहुत बढ़िया लोशन है। इस लोशन को ऊपर से नीचे की ओर रगड़ते हुए लगाएँ। 1-2 मिनट मलने के बाद तौलिए से पोंछकर साबुन से हाथ धो लें। प्रतिदिन इस्तेमाल करने से इस हैंड लोशन से हाथ मुलायम रहेंगे। | | त्वचा को पुष्ट करने के लिए यह एक बेहतरीन लोशन है। एक चम्मच छने हुए बेसन में दो चम्मच ताजा दही मिलाकर खूब अच्छे से फेंट लें। इसे हाथ-पैरों, गर्दन और चेहरे पर मलें यानी बॉडी लोशन के काम में लें। |
| |
मिल्क-लेमन लोशन : यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो यह लोशन क्लीजिंग मिल्क का काम करने के साथ-साथ त्वचा का अतिरिक्त तेल भी खत्म कर देगा। एक बड़े चम्मच कच्चे दूध में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाकर गले व चेहरे पर लगाएँ। 5-7 मिनट बाद रुई से पोंछ लें।
आँवला लोशन : दो बड़े चम्मच आँवले के रस में दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिला लें। जब बाल धोने हों, उसके 2 घंटे पहले बालों की जड़ों में इस लोशन को लगा लें। इससे बाल घने, मुलायम और चमकदार बनेंगे। गिरते बालों को रोकने में भी यह सहायक होगा।
एप्पल लोशन : यदि आप एस्ट्रीजेंट लोशन का प्रयोग करती हैं तो एक एप्पल को छीलकर कद्दूकस कर लें। हाथ से दबाकर या छलनी से इसका ज्यूस निकाल लें। इसमें कुछ बूँदें नींबू के रस की डालें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी से वॉश करके ठंडे पानी के छींटे मारें और थपथपाते हुए सुखा लें।
|