मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > स्वास्थ्य-सौन्दर्य
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऐसे दूर करें अपनी थकान  Search similar articles
- चन्द्रमणि शर्मा 'पथिक'
ND

क्या आप सुबह सोकर उठने पर खुद को थकी-थकी-सी अनुभव करती हैं और आपका मन कोई काम करने को नहीं चाहता? यदि ऐसा है, तो आप निम्न टिप्स पर अमल करते हुए खुद को तरोताजा बना सकती हैं।

* आप जरूरत भर नींद पूरी करें। इसका ध्यान रहे कि जहाँ जरूरत से कम नींद चिड़चिड़ा बना देती है, वहीं जरूरत से ज्यादा नींद शरीर में आलस्य उत्पन्न कर देती है।

* पानी में थोड़ा-सा सोडा बाई कॉर्बोनेट (लवण) मिलाकर स्नान करने से रक्त-संचार बढ़ता है और शरीर को राहत मिलती है। ऐसा करके आप खुद में ताजगी महसूस करने लगेंगी।

* यदि आप शावर से नहाने की शौकीन हैं, तो शावर के नीचे खड़ी होकर कुछ देर तक ठंडे पानी की फुहारें शरीर पर डालिए।

* भोजन पर ही शरीर की शक्ति निर्भर करती है। विटामिन बी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरनयुक्त भोजन शरीर में ताकत उत्पन्न कर देते हैं। अतः अपने भोजन में अनाज, फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें। चॉकलेट, मांस, अल्कोहल तथा कैफीनयुक्त चीजें खाना बंद कर दें।

* व्यायाम से रक्त में एंड्राफिनस की मात्रा बढ़ती है, जो मन को प्रफुल्लित बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। अतः खुली जगहों पर नियमित व्यायाम करने की आदत डालें। ताजी हवा और खुला वातावरण थकान दूर भगा देता है।

* याद रखिए, शरीर की मालिश करने से सुस्ती दूर हो जाती है।

* थकान दूर भगाने के लिए तनावमुक्त रहना बहुत आवश्यक है। तनाव शरीर की शक्ति खत्म करके थकावट पैदा कर देता है। अतः तनावमुक्त रहने से शरीर में ताजगी बनी रहती है।

इस व्यायाम को आजमाकर देखें : नाक से गहरी साँस लें, कुछ सेकंड तक साँस रोके रखें, फिर साँस छोड़ दें। कुछ मिनट तक यह क्रम जारी रखें। किसी विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार योग वगैरह भी आजमाएँ।

* रंग भी मनुष्य के मन पर प्रभाव डालते हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि नारंगी, लाल, पीला और गहरा हरा रंग मन में उत्साह भर देते हैं जिससे शरीर में ताजगी आ जाती है।

* जब थकान भगाना चाहें तो उपरोक्त कारगर टिप्स आजमाइए और लाभ उठाइए।
और भी
आप जरूर होंगी इस बार कामयाब !
चाल बताए दिल का हाल
सौंदर्य में रस घोलती आपकी आवाज
गर्मियों में इस तरह निखारें सौंदर्य
नृत्य से बनेगी छरहरी काया
मुहाँसों के लिए घरेलू उपाय...