मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > स्वास्थ्य-सौन्दर्य
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुहाँसों के लिए घरेलू उपाय...
गर्मियों में मुहाँसे से बचे
- नेहा मित्तल

ND
मुहाँसे त्वचा के रूप को ऐसे परिवर्तित करते हैं मानो चाँद पर काला धब्बा हो गया हो। मुहाँसे किसी भी उम्र में आपको परेशान कर सकते हैं। चाहे आप बारह साल का उम्र की हो या 32 वर्षीय महिला हों।

मुहाँसे सबसे ज्यादा तैलीय त्वचा पर होते हैं। गर्मी के मौसम में अधिकतर मुहाँसे चेहरे पर नजर आने लगेंगे परेशान होकर आप इन मुहाँसो को खत्म करना चाहेंगे तो ये और फैल जाएँगे। आइए जाने कैसे छुटकारा पाए इन मुहाँसों से

* गुलाब जल तथा कपूर का मिश्रण करके आप किसी बोतल में रख ले तथा इस मिश्रण को आप फ्रिज में रख लें और जब भी आपको अपनी त्वचा के मुहाँसों को कम करना है तब आप रूई में भिगोकर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा लें इस से आपके मुहाँसे कम हो जाएँगे।

* चेहरे पर अगर मुहाँसे पूरी तरह से फैल गए हो तब आप हल्दी एवं नीम पत्ते को पीस कर उसके को पेस्ट चेहरे पर लगा लें इस से आपका चेहरा साफ होगा तथा नीम के पत्ते एंटीबायोटिक का काम करते हैं। दोनों मुहाँसो को कम कर देंगे।
  मुहाँसे त्वचा के रूप को ऐसे परिवर्तित करते हैं मानो चाँद पर काला धब्बा हो गया हो। मुहाँसे किसी भी उम्र में आपको परेशान कर सकते हैं। चाहे आप बारह साल का उम्र की हो या 32 वर्षीय महिला हों। मुहाँसे सबसे ज्यादा तैलीय त्वचा पर होते हैं।      


* गर्मियों के समय अधिकतर हमारी त्वचा तैलीय हो जाती है। प्रदूषण से प्रभावित होकर चेहरे काले तथा नियमित रूप से साफ नहीं रखने से उन पर मुहाँसे हो जाते हैं। चेहरे को साफ रखने के लिए बेसन तथा खीरे के रस का पेस्ट बनाकर आप अपने चाहरे को साफ रख सकते हैं .यह एक फेस पैक की तरह इस्तेमाल हो सकता है।

* मुलतानी मिट्टी को लेकर आप इसे पानी के साथ पेस्ट बना लीजिए तथा इसे अपनी त्वचा पर लगा लें। इसका एक और प्रयोग भी हो सकता है। मुलतानी मिट्टी तो दही में मिलाकर आप अपने शरीर पर लगा सकते हैं। यह शरीर में फैली मुहाँसों को बन्द कर देगी। इस तरह के फेस पैक से आपके चेहरे का चिकनापन बढ़ेगा तथा तेल की मात्रा चेहरे से कम हो जाएगी।
1 | 2  >>  
और भी
गहरी नींद बनाएगी खूबसूरत
गर्मी में त्वचा की देखभाल
ग्रीष्म की दस्तक को कीजिए ठंडा
फेशियल सोने के बर्क से
खेलें इकोफ्रेंडली होली
सँवारें अपने नाखून...