मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > स्वास्थ्य-सौन्दर्य
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फेशियल सोने के बर्क से
समय 80 मिनट और कीमत 15 हजार !
चीन की महारानी अपने चेहरे पर सोने के रोलर मसाज के दौरान फिराती थीं'
ND

'चाँदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल...' शायद अब यह गीत बदलना प़ड़े और उसे ऐसे गाया जाए- सोने जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल...। फेशियल आजकल पुरुष और स्त्री दोनों कराते हैं। खूब चलन में हैं। फेशियल के बिना किसी कार्यक्रम में नहीं जाते हैं।

शादी और अन्य कार्यक्रमों में तो पूरा मसाज होता है। परंतु अब फेशियल में और खूबियाँ जु़ड़ गई हैं। समय के साथ इसमें भी और निखार आ रहा है। अब सोने की बर्क से फेशियल कराने का दौर आ रहा है। कीमत भी लिहाजा वैसी ही है। सोने की बर्क का फेशियल इन दिनों लंदन में खासा क्रेज लिए हुए है। लक्स 24 कैरेट सोने के फेशियल का इन दिनों यहाँ इंतजार है।

80 मिनट के फेशियल की कीमत180 पौंड (यानी करीब 14400 रु.) है। सोने के बर्क को मसाज के दौरान लगाया जाता है। फेशियल करने वाली कंपनी यूएमओ का दावा है कि इस तरह का मसाज कराने से त्वचा और जवां, निखरी हुई और उजली हो सकेगी।
  'चाँदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल...' शायद अब यह गीत बदलना प़ड़े और उसे ऐसे गाया जाए- सोने जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल...। फेशियल आजकल पुरुष और स्त्री दोनों कराते हैं। खूब चलन में हैं। फेशियल के बिना किसी कार्यक्रम में नहीं जाते हैं।      


हालाँकि भारत में इस तरह से सोने के वर्क के सेवन और लगाने की पुरानी परंपरा रही है। यहाँ तक कि यह भी कहा जाता है कि क्लीयोपेट्रा हर रात सोने का बर्क लगाकर सोती थी। जबकि चीन की महारानी अपने चेहरे पर सोने के रोलर मसाज के दौरान फिराती थीं। यूएमओ कंपनी का यह दावा है कि साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन प्लेस स्पा में यह विधा विकसित की गई है। ब्यूटी ट्रीटमेंट की दिशा में यह विलासिता ब़ढ़ाने की निशानी है।

अभी यह फेशियल ब्रिटेन में मौजूद नहीं है, लेकिन जल्द ही पूरे अटलांटिक में यह बिकने लगेगा। अमेरिका में कंपनी के सीईओ श्री रॉन रेजेग्गी का कहना है कि कई बार त्वचा स्वर्ण को स्वीकारती नहीं है। सामान्य तौर पर शरीर हर 28 दिन में नई कोशिका बनाता है। परंतु स्वर्ण के ट्रीटमेंट से यह प्रक्रिया तेज हो सकती है। (न्यूज डेस्क)
और भी
खेलें इकोफ्रेंडली होली
सँवारें अपने नाखून...
गुलाबी सर्दी में रखें पैर खूबसूरत !
उपयोगी क्रीम : मलाई
पक्षाघात का बढ़ता खतरा
जाड़े में भी खिलखिलाए त्‍वचा