वामा विशेष | आलेख | फैशन | स्वास्थ्य-सौन्दर्य | मातृत्व | डोर रिश्तों की | आप और आपका घर
मुख पृष्ठ » विविध » वामा » फैशन » रोहित के 'यशाज' ने मचाई धूम ('Yashaj' Collection of Rohit Bal)
Feedback Print Bookmark and Share
 
फैशन वीक
PTI
PTI
विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक के पाँचवें और अंतिम दिन रोहित बल के फैशन शो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके शो में क्रिएटिव कलेक्शन के अलावा कृष्ण की नृत्य-नाटिका भी आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने पुरुषों और महिलाओं के परिधानों में पारंपरिक आर्ट वर्क का मॉडर्न स्टाइल में इस्तेमाल किया। रोहित के इस शो में बॉलीवुड के नामी सितारे भी अपना जलवा बिखेरते नजर आए।

विल्स इंडिया लाइफस्टाइल फैशन वीक का अंतिम दिन एक तरह से मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल के नाम रहा। रोहित ने अपने शो में भारत की परंपरा और संस्कृति को कुछ इस अंदाज में पेश किया कि यह एक यादगार शो बन गया। रोहित बल द्वारा पेश किया गया विल्स लाइफस्टाइल का यह ग्रैंड फिनाले भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को नमन करता हुआ प्रतीत हुआ। 'यशाज' नाम से रोहित ने अपनी कलेक्शन मंच पर उतारी।

यशाज को उन्होंने सुनहरे मोर की खूबसूरती और विशालता का प्रतीक माना। कभी भारत को भी सोने की चिड़िया कहा जाता था क्योंकि यह देश धन-धान्य और सुख-संपदा से भरा-पूरा था। रोहित बल ने मानो भारत के उसी शाही दौर को रैंप पर जीवंत कर दिया।

विल्स फैशन वीक
PTI
PTI
अपनी कलेक्शन की खूबसूरती और थीम दिखाने के लिए डिजाइनर रोहित बल ने मंच पर कृष्णा थीम पर एक नृत्य-नाटिका पेश की। लाइटों के माध्यम से अलग-अलग रंगों में कृष्ण की छवि पेश की गई। इस नृत्य-नाटिका को देख एक बारगी तो दर्शक भारत की संस्कृति में जैसे खो गए।

रोहित की कलेक्शन में प्राचीन और समकालीन दोनों तरह के आर्ट वर्क का मिश्रण देखने को मिला। उन्होंने पुरुषों और महिलाओं के परिधानों में पारंपरिक आर्ट वर्क का मॉडर्न स्टाइल में इस्तेमाल किया। इनके कलेक्शन में शामिल हर एक परिधान में हाथ से की गई कढ़ाई का खूबसूरत काम देखते ही बनता है। परिधानों में इस्तेमाल किए एक फैब्रिक में भी कई यूनिक मिक्स किए गए हैं और रोहित की क्रिएटिविटी को दर्शाते हैं।

रोहित ने अपनी कलेक्शन में न सिर्फ पुराने आर्ट वर्क का, बल्कि प्राचीन परिधानों के रंग आदि का भी इस्तेमाल किया है। मुगल काल में परिधानों के खूबसूरत रंगों, कढ़ाई आदि का उन्होंने अपनी कलेक्शन में इस्तेमाल किया, वो भी एकदम नए अंदाज में। मलमल और चंदेरी फैब्रिक पर उनके द्वारा किया गया काम काबिले-तारीफ है। ब्रोकेड का भी उन्होंने बेहद खूबसूरती से इस्तेमाल किया है।

विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में क्रिएटिविटी और मनोरंजन का बेहद खूबसूरत मिश्रण दिखाई दिया। रोहित के शो में रैंप पर सजे कमल के फूल और मिट्टी के घड़े पुराने दिनों की याद दिलाते हैं। रोहित के शो में उनकी रचनात्मकता के साथ ही उनकी कलेक्शन की ड्रामेटिक पेशकश ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उनके शो में अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने भी रैंप पर कैटवॉक की लेकिन शो का मुख्य आकर्षण रही कृष्ण पर आधारित नृत्य-नाटिका।

हालांकि फैशन शो में हिस्सा लेने वाला हरेक डिजाइनर अपनी तरफ से हर बार कुछ न कुछ नया करने और दिखाने की कोशिश करता है लेकिन रोहित बल जो करते हैं वह हमेशा ही चर्चा का विषय बनता रहा है। भारतीय परंपरा और संस्कृति को तो और भी डिजाइनर अपनी रचनात्मकता का आधार बनाते रहे हैं और आगे भी बनाएँगे लेकिन चर्चा उसी काम की होती है जो जो अपने आप में अनूठा हो लिहाजा इस बार भी अपनी खास थीम से रोहित फैशनप्रेमियों के साथ-साथ अपने साथी डिजाइनरों से भी तारीफ बटोर सके। बेशक, यही रोहित का रॉयल अंदाज भी है।
संबंधित जानकारी खोजें