मुख पृष्ठ > विविध > वामा > फैशन > ले गई दिल तेरी चुनरी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ले गई दिल तेरी चुनरी
रंग-बिरंगे फैशनेबल दुपट्टे
* दुपट्टों की वैरायटियाँ :-
फैशन के बाजार में बड़े-बड़े मॉल से लेकर सँकरी गलियों में लगने वाले बाजार तक सभी जगह आपको रंग-बिरंगे दुपट्टों से सजी कई छोटी-बड़ी दुकानें आसानी से मिल जाएँगी।

  इस प्रकार बाजार में दुपट्टे की कीमतें 50 रुपए से लेकर के लगभग 500 रुपए तक होती है। अब ये आप पर निर्भर करता है, आप कौन सा दुपट्टा खरीदते हैं।      
इन पर दुपट्टों की कई वैरायटियाँ व कसीदाकारी के नमूने आपको देखने को मिलेंगे। अपने परिधानों से सटीक मैच दुपट्टों के शौकीन अपने मनचाहे रंगों में दुपट्टे को रंगवा सकते हैं।

पारंपरिक दुपट्टों के शौकीन लोग, बंजारन, राजस्थानी बंदेज व भागलपुरी दुपट्टे खरीद सकते हैं वहीं कुछ अलग पसंद करने वाले कॉटन क्रोशिया व झिगझेग दुपट्टा ट्राय कर सकते हैं।

इन सभी दुपट्टों के अतिरिक्त बाजार में मुकेश वर्क, जामा वर्क, कराची वर्क, गोल्ड प्रिंट, कराची वर्क, पेच वर्क आदि के दुपट्टे भी आसानी से मिल जाएँगे, जिनसे आप अपने परिधान को कुछ हटकर लुक दे सकते हैं।

* क्या है दाम? :-
दुपट्टों की कीमतों का निर्धारण उनके वर्क, मटेरियल व साइज के हिसाब से होता है। जहाँ जार्जट का साधारण ढाई मीटर दुपट्टा हमें 50 रुपए में मिल जाता है वहीं क्रोशिए का साधारण दुपट्टा हमें 90 रुपए के शुरुआती दाम में मिलता है।

इस प्रकार बाजार में दुपट्टे की कीमतें 50 रुपए से लेकर के लगभग 500 रुपए तक होती है। अब ये आप पर निर्भर करता है, आप कौन सा दुपट्टा खरीदते हैं।
<< 1 | 2 
और भी
माथे पर झिलमिलाती बिंदिया
चटख रंग निखारे खूबसूरती
सदाबहार सतरंगी साडि़याँ
सदाबहार फैशनेबल जींस
राजस्थानी मोज‍ड़ी के क्या कहने...
आपके पैर कितने कोमल