मुख पृष्ठ > विविध > वामा > फैशन > सदाबहार फैशनेबल जींस
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सदाबहार फैशनेबल जींस
जींस एक फायदे अनेक
गायत्री शर्मा

WDWD
फैशन दुनिया में जींस एक ऐसा परिधान है जो कभी आउटडेटेड नहीं होता। कई परिधान आए और चले गए परंतु जींस का जादू अब तक फैशनप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चे हों या युवा, यह एक ऐसा परिधान है जो हर उम्र के व्यक्ति पर फबता है।

हर मौसम में आसानी से पहनी जाने वाली जींस एक आरामदायक परिधान होने के साथ-साथ ही हमारे व्यक्तित्व को भी आकर्षक बनाती है। मौसम की मार से हमारे शरीर की रक्षा करने के साथ-साथ यह हमें एक बिंदास और स्पोर्टी लुक भी देती है। जींस के कपड़े में अधिक ‍खिंचावट, घिसावट और गंदगी सहने के गुण मौजूद हैं। जिससे यह परिधान धूल लगने पर भी गंदा नहीं दिखता।

साल-दर-साल बीतते गए पर जींस का जमाना अब तक नहीं गुजरा। बदलते समय के साथ इस पहनावे में परिवर्तन तो जरूर हुए परंतु जींस ने फैशन के बाजार से अपनी पकड़ कभी नहीं छोड़ी। आज बाजार में जींस की अनगिन‍त वैरायटियाँ उपलब्ध हैं, जिसमें लेविस, ली, डेनिम आदि कंपनियों की जींस की तो बात ही अलग है। आमतौर पर जींस की कीमत 250 से लेकर 3,000 रुपए तक होती है।

  हर रोज ऑफिस जाने से पूर्व हम अपने कपड़ों पर इस्त्री करते हैं जिसमें हमारा काफी वक्त ज़ाया होता है। ऐसे वक्त में मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए जींस हमारे लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है, जिसे कई दिनों तक बगैर इस्त्री किए भी आसानी से पहना जा सकता।      
बदलते समय के साथ-साथ इस परिधान को पहनने के ढंग में भी परिवर्तन आया है। कल तक 'हाई वेस्ट' और 'मीड वेस्ट' जींस ही पहनी जाती थी परंतु अब 'लो वेस्ट' की फैशन है। कमर के नीचे पहनी जाने वाली 'लो वेस्ट' जींस पहले केवल लड़कियों में ही प्रचलित थी लेकिन अब 'लो वेस्ट जींस' लड़कों को भी काफी लुभा रही है।

इस परिधान की खासियत यह है कि इसे किसी भी नई चीज के साथ ट्राय करने पर ये हर बार हमें एक नया लुक देता है। लड़के इसे टी-शर्ट, कुर्ता व शर्ट के साथ तो लड़कियाँ इसे शार्ट कुर्ता व टी शर्ट के साथ ट्राय कर सकती हैं।

हर रोज सुबह ऑफिस जाने से पूर्व हम अपने कपड़ों पर इस्त्री करते हैं जिसमें हमारा काफी वक्त ज़ाया होता है। ऐसे वक्त में मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए जींस हमारे लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है, जिसे कई दिनों तक बगैर इस्त्री किए भी आसानी से पहना जा सकता है।

जींस के फायदे:-
* इसे कई दिनों तक बगैर धोए भी पहना जा सकता है।
* इसकी फैशन कभी पुरानी नहीं होती।
* इसे बार-बार इस्त्री करने का भी झंझट नहीं होता।
* यह फैशनेबल होने के साथ-साथ एक आरामदायक परिधान भी है।
* जींस जल्दी फटती भी नहीं है।
और भी
राजस्थानी मोज‍ड़ी के क्या कहने...
आपके पैर कितने कोमल
डस्की ब्यूटी का जादू
अब बरसात से क्या डरना
वक्त की पहचान,बदलते परिधान
भीगा भीगा है समाँ