मुख पृष्ठ > विविध > वामा > फैशन > आपके पैर कितने कोमल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आपके पैर कितने कोमल Search similar articles
गायत्री शर्म
WDWD
'आपके पैर कितने कोमल हैं, इन्हें ज़मीन पर मत रखिएगा। वरना ये मैले हो जाएँगे।' राजकुमार का फिल्म पाकीजा का यह डायलॉग उन पैरों के बारे में कहा गया है जिनकी खूबसूरती के क्या कहने। चेहरे व हाथों की तरह पैरों की खूबसूरती भी हमारे व्यक्तित्व में एक निर्णायक भूमिका अदा करती है। सुंदर, सुडौल व आकर्षक पैर हमारी खूबसूरती में चार चाँद भी लगा सकते हैं तो मटमैले पैर हमें शर्मसार भी कर सकते हैं इसलिए इन पैरों की उपेक्षा करना हमारे लिए स्वास्थ्य व सौंदर्य दोनों ही दृष्टि से नुकसानदेह है।

पैर हमारे शरीर का सारा भार ढोते हैं परंतु हम हैं कि इन भारवाहक पैरों की उपेक्षा करते हैं। यूँ तो अक्सर हम लोग घर से बाहर निकलते समय जूते या चप्पल पहनते हैं लेकिन जब कभी इन्हें उतारने की बारी आती है तब हमारी सारी पोल हमारी फटी एडि़याँ और मटमैले नाखून खोल देते हैं।

कहते हैं आदमी की पहचान उसके जूतों से होती है और जूतों के भीतर हमारे कोमल पैर होते हैं, जिसकी हम अक्सर उपेक्षा करते हैं। यही कारण है कि हमारे पैर अक्सर अनदेखी व लापरवाही का शिकार होकर धूल खाते रहते हैं। जिस तरह हम चेहरे की देखभाल करते हैं। उसी प्रकार पैरों की देखभाल करके उन्हें भी हम आकर्षक व सुंदर बना सकते हैं।

क्या है कारण:-
ज्यादा देर तक पानी में रहना, पैरों की नियमित सफाई नहीं करना, ऊँची एडी के चप्पल व जूते पहनना आदि आपके पैरों के लिए दीर्घकालीन समस्याएँ पैदा कर सकते हैं इसलिए इन पैरों की अनदेखी न करें।

एक सर्वेक्षण के अनुसार 60 प्रतिशत स्त्री-पुरूष एडियों के दर्द, बिवाइयाँ, पैरों में सूजन, उँगलियों के बीच में घाव होना आदि समस्याओं से ग्रसित रहते हैं। ‍

कैसे करें देखभाल:-
* गुनगुने पानी में नमक डालकर कुछ देर उसमें अपने पैरों को रखें।
* पैरों को तौलिए से पोंछकर उस पर क्रीम या माइश्चराइजर लगाए।
* हर रोज अपने पैरों की हल्के हाथों से मालिश करें।
* नाखूनों को दाँत या कैंची से काटने की बजाय नेलकटर से ही काटें।
* नाखूनों को काटते समय उन्हें शेप अवश्य दें।
* 15 दिन में एक बार पैडीक्योर जरूर करें।
* घर में भी पैरों में चप्पल पहनना न भूलें।
* अधिक समय तक गीले में पैर नहीं रखें।
* नियमित व्यायाम करें।
* ज्यादा कसे व ऊँची एडी के चप्पल-जूते पहनने से बचें।
और भी
डस्की ब्यूटी का जादू
अब बरसात से क्या डरना
वक्त की पहचान,बदलते परिधान
भीगा भीगा है समाँ
सोने की सुंदर श्रृंखला
ना कोई किया श्रृंगार फिर भी कितनी...