- गायत्री शर्मा
बरसात के दिन हम सभी को लुभाते हैं, परंतु तभी जब हम मस्ती के मूड में हों और भीगना चाहते हों, लेकिन जब हम दफ्तर जा रहे हों और बारिश आ जाए तो सारे किए कराए मेकअप पर पानी फिर जाता है।
बरसात में हम सभी को मेकअप धुलने की चिंता सताती है। ऐसे में हम सभी चाहते हैं कि ऐसा मेकअप हो जिस पर बरसात की बूँदों का भी कोई असर नहीं पड़े।
अब जमाने में पहले से सबकुछ बदल गया है- मेकअप, मेकअप करने का अंदाज सबकुछ। यह सब संभव हुआ है फैशन के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि के कारण। आज हर कोई आकर्षक व खूबसूरत दिखना चाहता है, परंतु उसकी यह ख्वाहिश तब चौपट हो जाती है, जब मेकअप से सजे-धजे खूबसूरत चेहरे पर बरसात की बूँदें पड़ती हैं और इन्हीं रिमझिम फुहारों के साथ चेहरे की हकीकत सामने आ जाती है।
फैशन के इस दौर में हर रोज कॉस्मेटिक्स की नई-नई रेंज बाजार में आ रही हैं। इनमें हर मौसम विशेष के लिए विशेष प्रकार के कॉस्मेटिक्स होते हैं, जिनका इस्तेमाल कर हम उस मौसम के दुष्प्रभावों से अपनी त्वचा की रक्षा कर सकते हैं। | | बरसात के दिन हम सभी को लुभाते हैं, परंतु तभी जब हम मस्ती के मूड में हों और भीगना चाहते हों, लेकिन जब हम दफ्तर जा रहे हों और बारिश आ जाए तो सारे किए कराए मेकअप पर पानी फिर जाता है। |
| |
हमेशा की तरह मुश्किलें तो उन्हीं लोगों के साथ होती हैं, जो फैशनेबल दिखने का ख्वाहिश रखते हैं, लेकिन उन्हे कॉस्मेटिक से एलर्जी होती है। कॉस्मेटिक का प्रयोग करने पर उनकी स्किन या तो लाल पड़ जाती है या उस पर दाने निकल आते हैं। ऐसे लोगों के लिए परमानेंट मेकअप एक बेहतर विकल्प है, जिससे बरसात में भीगकर भी वे अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं और बरसात का पूरा-पूरा आनन्द ले सकते हैं।
अधिकांश लोगों को खुद से शिकायत होती है कि मैं खूबसूरत क्यों नहीं हूँ। ईश्वर ने मुझे ऐसा क्यों बनाया है? पर अब उनकी निराशा आशा में बदल सकती है। आज के जमाने में जहाँ किसी चीज की कोई गारंटी नहीं है वहाँ परमानेंट मेकअप यदि 10 से 15 साल तक जस का तस रहे तो भला कौन इसे आजमाना नहीं चाहेगा?
हालाँकि इस प्रकार के मेकअप में सामान्य से अधिक खर्च आता है, परंतु आई ब्रो, नेल आर्ट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए हर सप्ताह पॉर्लर जाने वालों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। इस प्रकार के मेकअप से आप अपनी भौंहों व पलकों के बालों को घना या पतला कर सकते हैं, अपने होठों का रंग भी बदल सकते हैं, अपने चेहरे पर ब्यूटी स्पाट बनवा सकते हैं। वह हर छोटी-बड़ी चीज जिससे आप सुंदर व आकर्षक दिख सकती हैं। इस प्रकार के मेकअप से आप दिख सकती हैं खूबसूरत और खूबसूरत दिखने के साथ मनचाहे अंदाज में अपने चेहरे को बदल भी सकती हैं। यही है परमानेंट मेकअप का कमाल।
ये हो सकता है:-
* परमानेंट आई ब्रो :- 15 साल तक एक जैसी। * परमानेंट आई लाइनर काजल :- 10 से 15 साल तक एक जैसा। * परमानेंट लिपिस्टिक :- 3 साल तक होठों का मनचाहा कलर बरकरार। * परमानेंट ब्यूटी स्पाट :- 10 साल तक एक जैसा स्पाट। * सेमी परमानेंट नेल आर्ट :- 3 माह तक एक समान।
|