वर्षा की बूँदें बरस रही है , चारों ओर हरियाली गुनगुना रही है और धरती मुस्कुरा रही है। ऐसी स्थिति में यदि कीचड़ के छींटों से कपड़े पर दाग धब्बे लग जाए तब आप क्या करेंगे? इस मौसम में कपड़े रंग बिरंगे होने चाहिए जैसे लाल, नीला, पीला। गहरे रंग के वस्त्र बरसात के समय और भी आकर्षक लगते हैं। रिमझिम वर्षा में हल्के रंग के कपड़े न पहनें।
कपड़े जैसे सूत एवं पॉलीनाईलॉन पहनना चाहिए क्योंकि ऐसे कपड़े बारिश में जल्दी गीलेनहीं होते है, आरामदेह होते हैं एवं इनमें लुभावनापन भी होता है। ऐसी ड्रेस जो शिफॉन एवं क्रेप से बनी हों उसे अब अपनी अलमारी में रख देना चाहिए।
ऑलिव ग्रीन एवं गहरे बीज रंगों के कपड़े को नए अंदाज के डिजाइन देकर आप पहन सकते हैं। फैशन डिजाईनर्स का मानना है कि घुटनों तक आने वाली बरसाती विभिन्न रंगों और स्टाईल में मिलती है उसे पहन सकते हैं। प्रतिदिन पहनने वाले जूतों को एक अलग स्थान पर रख दीजिए एवं गमॅबूट्स पहने तो ज्यादा आकर्षक लगेंगी। हाई हील के गॅमबूट पहने जा सकते हैं।
बालों के स्टाइल के लिए अपने हेयर स्टाइलिस्ट से विचार विमर्श करें कि किस प्रकार से वह आपके बालों को नया लुक दे सके। सामने से बालों को रेजर कट एवं पीछे से बालों को लेयर्ड कॅट कर सकते हैं। इस स्टाइल के बाल करने से बाल भीगने पर भी सुंदर एवं आकर्षक लगेंगे तथा इसे सम्भालने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
इस मौसम में थोड़ा सा रखरखाव आपको स्वस्थ एवं तरोताजा रख सकता है। साथ ही मौसम का मजा भी आप ले सकेंगी ।
|