- डॉ. किरण रमण गर्मियों में धूप, धूल व पसीने के कारण त्वचा चिपचिपी-सी हो जाती है। ऐसे में त्वचा की उचित देखभाल के साथ ही आवश्यकता है मेकअप का अंदाज बदलने की। सर्दियों की अपेक्षा इस मौसम में कम मेकअप करना चाहिए। अपने चेहरे को नेचुरल लुक देने का प्रयास करें। यदि आपकी त्वचा बेदाग है तो फाउंडेशन का उपयोग बिलकुल न करें। चेहरे पर थोड़ा-सा लिक्विड मॉइश्चराइजर और बेबी पावडर लगा लें, इससे आपके चेहरे को 'ट्रांसल्यूसेंट' लुक मिलेगा।
रात के समय यदि आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो चेहरे पर लिक्विड फाउंडेशन लगाना सबसे बेहतर है। यदि आपकी स्क्रीन बहुत ज्यादा ड्राय हो तो आप क्रीमयुक्त मॉइश्चराइजर का ही इस्तेमाल करें। मेकअप करते समय उसे अधिक न रगड़े। चाहे फाउंडेशन हो या ब्लशर- हमेशा हल्के हाथों से ही लगाएँ। किसी गीले स्पॉन्ज से भी इसे लगाया जा सकता है।
यदि आपको चेहरे के दाग-धब्बे व मुँहासे छिपाने हों तो फाउंडेशन या पावडर लगाने से पहले कंसीलर लगा लें। कंसीलर को किसी छोटे-से ब्रश से लगाएँ और फिर ऊपर से थोड़ा पावडर लगा लें। नेचुरल लुक के लिए लिपस्टिक के स्थान पर लिप-ग्लास लगाएँ। रात के समय चेहरे की रंगत को बढ़ाने के लिए लिपस्टिक को लिप ब्रश की मदद से ही लगाएँ ताकि ज्यादा देर तक रहे। | | गर्मियों में धूप, धूल व पसीने के कारण त्वचा चिपचिपी-सी हो जाती है। ऐसे में त्वचा की उचित देखभाल के साथ ही आवश्यकता है मेकअप का अंदाज बदलने की। सर्दियों की अपेक्षा इस मौसम में कम मेकअप करना चाहिए। अपने चेहरे को नेचुरल लुक देने का प्रयास करें। |
| |
गर्मियों के मौसम में दिन के लिए लाइट ब्राउन, रोज, पिंक और रात के लिए ब्रांज, कोरल, कॉपर और बरगंडी कलर की लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरे की सुंदरता और चमक दोगुनी हो जाएगी।
आँखों के लिए दिन में सिर्फ काजल लगाएँ। यदि चाहें तो जरा-सा आई शेडो भी लगा सकती हैं। ब्राउन और ग्रे आई शेडो आपके चेहरे को नेचुरल लुक देते हैं। रात के समय आप आई लाइनर लगा सकती हैं। मगर लगाने के बाद उसे स्पॉन्ज एप्लीकेटर से अच्छी तरह मिला लें।
इससे आपकी आँखें सुंदर दिखेंगी। रात के मैकअप में आईब्रोज के नीचे जरा-सा हाई-लाइटर लगा लें। इसके लिए आप व्हाइट या किसी भी लाइट-कलर के शेडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। रात और दिन में मस्कारा अवश्य लगाएँ। मस्कारा लगाने से पहले आई-लैशेज को अच्छीतरह सुलझा लें जिससे वे एक-दूसरे से न चिपकें।
गालों पर हल्का-सा ब्लशर लगा लें। पावडर ब्लशर इस्तेमाल करने में सबसे आसान है। जो हमेशा मैकअप करने के बाद ही लगाया जाना चाहिए। ब्लशर को चिक बोन्स पर लगाएँ, फिर उसे बाहर की ओर अच्छी तरह से मिला लें। मिलाने के बाद देख लें कि कोई भी हिस्सा छूट न गया हो। सिर्फ उसी ब्लशर का इस्तेमाल करें जिसका रंग आपके चेहरे के रंग से मिलता-जुलता हो। परफ्यूम्स भी आपके मैकअप का ही एक हिस्सा है।
इस मौसम में इसकी खुशबू वाले परफ्यूम्स ही लगाने चाहिए। दिन के समय कोलोन लगाना बेहतर है। कपड़ों में लीफ-ग्रीन, ऑलीव-ग्रीन, लाइम-ग्रीन, लेमन येलो, क्रीम, लाइट ब्राउन, पिंक, टरक्वॉइस ब्लू और लाइट ब्लू कलर्स सबसे खूबसूरत लगते हैं। फ्लोरल प्रिंट्स, चेक्स, डॉट्स या लेस और एम्ब्रॉयडरी के कपड़े भी इस मौसम में अच्छे लगते हैं। मैकअप को लेकर आप कई कलर्स का उपयोग कर सकती हैं,पर इसके लिए यह देखना जरूरी है कि आपके चेहरे पर कौन-सा रंग सूट करता है, इसलिए रंगों के चुनाव में थोड़ी-सी सावधानी बरतें।
|