- प्रज्ञा गौतम जींस हो या चू़ड़ीदार, लाँग स्कर्ट हो या पटियाला सलवार कॉटन की कुर्तियाँ सबके साथ अच्छी लगती हैं। नए फैशन ट्रेंड के अनुरूप कॉटन की शॉर्ट और लाँग कुर्तियाँ टीन एजर्स के साथ महिलाओं की भी पसंद बन गई हैं। गर्मी में तो इसके पहनने का आनंद ही अलग है।
गर्मियों में ऐसे कॉटन और लिनेन के कपड़े सुकून देने वाले होते हैं, जो पसीना ज्यादा सोखते हैं। ऐसा ही एक सर्वप्रिय परिधान है कॉटन कुर्तियाँ। बीच में कुर्ती आउटडेटेड हो गई थी, लेकिन नए संदर्भों में ये फिर खूब लोकप्रिय हो गई हैं। ब्ल्यू जींस और लिनेन की सफेद कुर्ती आजादी और फैमेनिज्म का नया स्टेटमेंट है।
बड़े और मझौले शहरों में यह कॉम्बिनेशन खूब हिट हो रहा है। चिलचिलाती धूप में बस इस कॉम्बिनेशन के लिए एक काला चश्मा और बिना हील वाली लेदर की सिंपल चप्पलों की दरकार होती है। सफेद कुर्ती केकई फायदे हैं। यह मौसम और बॉडी के अनुकूल तो होती ही है, इसके साथ एक फायदा यह है कि यह हर किसी कलर के साथ एडजस्ट कर लेती है और अपनी खूबियाँ बरकरार रखती है। | | जींस हो या चू़ड़ीदार, लाँग स्कर्ट हो या पटियाला सलवार कॉटन की कुर्तियाँ सबके साथ अच्छी लगती हैं। नए फैशन ट्रेंड के अनुरूप कॉटन की शॉर्ट और लाँग कुर्तियाँ टीन एजर्स के साथ महिलाओं की भी पसंद बन गई हैं। गर्मी में तो इसके पहनने का आनंद ही अलग है। |
| |
इन सफेद कुर्तियों को आप हर अंदाज से पहन सकते हैं। हॉल्टर नेक और ऑफ शोल्डर डिजाइन कुर्ती को जबर्दस्त ग्रेस देती है। यह कुर्ती बेल्ट फ्रैंडली भी है और बिना बेल्ट के भी इसे पहना जा सकता है। वैसे बेल्ट घुटनों तक लंबी कुर्ती को कुछ ज्यादा ही आकर्षक बना देती है। अगर कैजुअल लुक रखनी है तो उस बेल्ट का इस्तेमाल करें, जो इनके साथ लगकर आती है यानी कपड़े की बेल्ट का। अगर औपचारिक लुक में रहना है तो लेदर बेल्ट ज्यादा सही होगी।
फैशन की दुनिया में कुर्ती एक चमत्कार है। साल-दर-साल इसके आउटडेटेड हो जाने की भविष्यवाणी की जाती रही है। डिजाइनर मानकर चलते रहे हैं कि अब इसका जमाना गया, लेकिन सारी नकारात्मक भविष्यवाणियों को झुठलाकर कुर्ती हर बार फिर से छा जाती है। शायद कुर्ती के आकर्षण और लोकप्रियता के पीछे एक वजह यह है कि कुर्ती से सादा और सरल कोई दूसरा फैशन नहीं है।
कुर्ती में लगातार नई-नई रचनात्मकता जुड़ रही है। कुर्ती का जो नया ट्रेंड बाजार में पेश हुआ है उसमें यह घुटनों तक वाइल्ड और बेफिक्र लुक में नजर आएगी। कुर्ती में कई डिजाइनरों ने अपनी कल्पनाशीलता का इस्तेमाल किया है। रानी मुखर्जी, करीना कपूर, सेलीना जेटली और समीरा रेड्डी सब इन गर्मियों में अपना वोट कुर्ती के पक्ष में कर रही हैं। तभी तो फैशन डिजाइनर डेविड अब्राहम कहते हैं, 'कुर्ती का जादू नए सिरेसे चढ़ रहा है।'
|