गर्मी का मौसम शुरू होते ही बढ़ती तीखी धूप आम आदमियों के लिए परेशानी बन रही है। ऐसे में एक बार पुनः धुल एवं धुएँ से पटे शहरों में आँखों को बचाने के लिए चश्मे और गॉगल्स की माँग बढ़ने लगी है। आकर्षक लुक और नई डिजाइन के ये गॉगल्स जहाँ आँखों को सुरक्षा प्रदान करते हैं, वहीं भीड़ में अलग व्यक्तित्व भी दर्शाते हैं।
इस बार गर्मी के मद्देनजर बाजार में खासतौर पर नई ट्रेंड के आकर्षक लुक वाले चश्मे आए हैं। इस श्रंखला में नॉन ब्रांडेड गॉगल्स 70 रुपए से लेकर हजार रुपए तक की रेंज में, वहीं ब्रांडेड गॉगल्स हजार रुपए से लेकर लगभग तीन हजार रुपए तक की रेंज में उपलब्ध हैं।
इससे भी ऊँचे ब्रांडेड गॉगल्स जैसे एडिडास, वशाचि, स्पेस, पोलिस, इमेज, फेवो, कोलोकिलोग, आईडी, स्पाइकर, वेवस्स, फास्ट ट्रेक, रेबेन आदि कंपनियों के गॉगल्स मार्केट में उपलब्ध हैं। इनकी रेंज 2 हजार रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक है। | | गर्मी का मौसम शुरू होते ही बढ़ती तीखी धूप आम आदमियों के लिए परेशानी बन रही है। ऐसे में एक बार पुनः धुल एवं धुएँ से पटे शहरों में आँखों को बचाने के लिए आकर्षक लुक और नई डिजाइन के चश्मे और गॉगल्स की माँग बढ़ने लगी है। |
| |
पिछले कुछ समय से युवा सत्तर के दशक की डिजाइन वाले चश्मे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा बड़े एवं हल्के रंग के ग्लास वाले गॉगल्स भी महिलाओं की पहली पसंद हैं। जबकि अधिकतर बुजुर्ग ब्रांडेड गॉगल्स पहनना ही पसंद करते हैं।
वैसे इन दिनों बड़े ग्लास के चश्मों का चलन है। गर्मी में ग्राहक रेबेन गॉगल्स लेना ज्यादा पसंद करते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि रेबेन के सनग्लासेस गर्मी में आँखों को ठंडक पहुचाते हैं। इनकी खास बात यह है कि ये पराबैंगनी किरणों को आँखों तक नहीं पहुँचने देते।
वैसे तो गर्मी में ब्रांडेड गॉगल्स की डिमांड ज्यादा रहती है। महिलाएँ गर्मी में लाइट कलर के और बड़े ग्लास के चश्मे पहनना पसंद करती हैं। ड्रायविंग के हिसाब से युवा स्पोर्ट्स गॉगल्स और बड़े फ्रेम के गॉगल्स ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा चायना मेड गॉगल्स भी मार्केट में उपलब्ध हैं। धूल और धुएँ के कारण सभी वर्ग के लोग आँखों को बचाना चाहते हैं। यही कारण है कि सभी गाड़ी चलाते समय चश्मे और गॉगल्स पहनना पसंद करते हैं।
ये सभी प्रकार के चश्मे बड़े स्टाइलिश और फैशन के हिसाब से ही रहते हैं।
|