- माहिया शॉपिंग पर जाना हो या फिर कॉलेज-बैग आपका एक भरोसेमंद साथी होता है। रुपए और क्रेडिट कार्ड से लेकर कंघी, फेसवॉश, क्रीम, छिटपुट ज्वेलरी, मेकअप का सामान व बिस्किट के पैकेट के साथ इमरजेंसी में एक जोड़ी कपड़ों के लिए भी हैंड बैग्स एक विश्वसनीय आसरा होते हैं। साथ ही यह बैग आपकी पर्सनेलिटी को निखार और दबा भी सकते हैं। तो चुनें ऐसा बैग जो आपको कम्फर्ट के साथ स्टाइलिश लुक भी दे।
इन दिनों जिन एसेसरीज को ज्यादा से ज्यादा मॉड लुक दिया जा रहा है, उसमें एक है स्टाइलिश बैग। बैग सिर्फ सामान रखने की चीज नहीं है, बैग आपके व्यक्तित्व का और आपके आत्मविश्वास का भी आईना है। इसलिए बैग खरीदने के लिए सिर्फ उसका कलर और स्टाइल ही न देखें, और भी कई चीजों का ध्यान दें। वे चीजें क्या हैं? आइए आपको बताते हैं।
कैसा हो शेप आपके बैग का शेप क्या है? यह भी आपकी पर्सनेलिटी का हिस्सा बन चुका हुआ है। क्योंकि शेप सिर्फ बैग का आकार भर नहीं होता, बल्कि वह आपके सौंदर्यबोध और सजगता का द्योतक होता है। आपके डील-डोल, आपके फेसकट और स्किन कलर से भी इस साइज के जँचने और न जँचने का रिश्ता होता है। अगर आप पाँच फुट के आसपास हैं, आकर्षक चेहरे की मलिका हैं तो बिना शक स्क्वेयर शेप का बैग आपको एक ग्लैमरस, फेमिनिन और स्पार्की लुक देगा। आजकल यह शेप युवतियों के बीच खासा लोकप्रिय है। | | शॉपिंग पर जाना हो या फिर कॉलेज-बैग आपका एक भरोसेमंद साथी होता है। रुपए और क्रेडिट कार्ड से लेकर कंघी, फेसवॉश, क्रीम, छिटपुट ज्वेलरी, मेकअप का सामान व बिस्किट के पैकेट के साथ इमरजेंसी में एक जोड़ी कपड़ों के लिए भी हैंड बैग्स एक विश्वसनीय आसरा होते हैं। |
| |
क्या होना चाहिए स्टाइल एक जमाना था जब कॉलेज, जिम और शॉपिंग जाने के समय अलग-अलग किस्म के बैग लेकर चलने का रिवाज था। लेकिन आजकल ऐसे तमाम मौकों पर एक ही बैग लेकर चलने में कोई दिक्कत नहीं होती, यह इन ट्रेंड है। इसलिए अगर आप ओवरसाइज बैग सिर्फ बड़े ऑकेजन में ले जाने के लिए सोचती हैं तो इस सोच को दुरुस्त कर लें।
आप इवनिंग शॉपिंग के लिए जाते समय भी ओवरसाइज बैग लेकर चल सकती हैं। ओवरसाइज बैग आप दोस्त के घर डिनर के लिए जाते समय भी अपने साथ ले जा सकती हैं। और तो और, आजकल कॉलेज गोइंग युवतियों में भी ओवरसाइज बैग का क्रेज है। ओवरसाइज बैग अपने इन्हीं बहुउपयोगों के चलते आजकल बहुउद्देशीय हो गए हैं और इसमें ढेरों रंगों और डिजाइनों के चयन की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
|