मुख्य पृष्ठ > विविध > वामा > फैशन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्या है नया विंटर कलेक्शन
WDWD
पुराने समय में कभी स्वेटर तो पुलोवर जैसे वुलन क्लॉथ्स सर्दी से बचाव का साधन मात्र हुआ करते थे। लोग एक बार जो स्वेटर खरीद लेते, उसे सालों-साल पहनते थे, पर इस आधुनिक युग में स्वेटरों के चलन के साथ-साथ विंटर वियर भी स्टेटस और फैशन सिंबल बन गया है। जिसमें ढेर सारी वैरायटी, डिजाइंस और डिफरेंट लुक में विंटर कलेक्शन इन दिनों बाजार में उपलब्ध है जिसे देखकर खरीदने वाला भी चकरा जाए कि आखिर खरीदें तो कौन-सा।

इस बदले-बदले माहौल में सर्दी से बचने के उपाय हेतु अनेक प्रकार के फैशनेबल, ट्रेंडी, कलरफुल और स्मार्ट लुक लिए हुए सभी कुछ है विंटर कलेक्शन में। तो आइए देखें क्या है नया-

* स्टाइलिश जेंट्स विंटर विय

एक समय वह भी था था जब बड़े उम्र के लोगों और लड़कों के लिए सिर्फ सिंपल से स्वेटर हुआ करते थे, वह भी घर में बनाए हुए, पर अ
WDWD
जेंट्स विंटर कलेक्शन में ट्रेंडी और स्टाइलिश विंटर वियर मौजूद हैं। अकेले जैकेट ही बहुत तरह के आते हैं, जैसे फुल स्लीव्ज, हॉफ स्लीव्ज जैकेट, लेदर जैकेट, डेनिम जैकेट, इम्पोर्टेड व पैराशूट फैब्रिक जैकेट, रिवर्सिबल जैकेट आदि। इनके अलावा जेंट्स स्वेटर्स की भी वृहद श्रृंखला बाजार में उपलब्ध है। इसके साथ ही पीटा रोल और कैशमेमो के स्वेटर युवाओं की खास पसंद बने हुए हैं। आजकल वुलन कैप और मफलर के भी बेहद आकर्षक सेट आने लगे हैं, जिन्हें स्वेटर या जैकेट से मैच कर भी पहना जा सकता है। यह कॉम्बिनेशन आपको बिलकुल ही डिफरेंट लुक देता है।

* शॉर्ट एंड ट्रेंडी

बच्चों और टीनएजर्स गर्म कपड़ों के मामले बहुत खुशनसीब होते हैं, क्योंकि सबसे अधिक वैरायटी के कपड़े उनके लिए ही मिलते हैं। बच्चों के लिए कलरफुल स्वेटर्स, लेदर-वुलन व फैंसी लुक जैकेट्स हैं तो टीनएजर्स के लिए सभी कुछ है शॉर्ट एंड ट्रेंडी, शॉर्ट जैकेट, शॉर्ट पुलोवर, शॉर्ट जिपर और शॉर्ट लेदर जैकेट वह भी खिलते हुए खूबसूरत रंगों में। बच्चों के लिए बेहतरीन कलेक्शन है, जिसमें चैनिल्ले स्वेटर और मफलर, स्वेटर विथ बटन, स्ट्रिप्स स्वेटर्स, डबल लेयर्ड स्कर्ट्‌स मौजूद है। सभी विंटर वियर बहुत ही ट्रेंडी और लेटेस्ट फैशन के अनुरूप हैं। ठंड से बचने के लिए विंटर स्पेशल सॉफ्ट मटेरियल गफी स्लिपर्स भी सभी के लिए हैं। साथ ही कैप, सॉक्स और हैंड ग्लब्ज भी बेहतरीन हैं।
1 | 2  >>  
और भी
फिर आया फ्रॉक का फैशन
स्‍टाइलिश और कंफर्ट जैकेट्स
खरीदें स्टाइलिश डांडिए!
स्टाइलिश साड़ी टिप्स
फिर लौटा फैशन पुराना
सबकी पसंद स्प्रिच्युअल ज्वेलरी